National

Swapna Shashtra : सपने में दिखें ये चीजें? तो हो जाएं सावधान! अपसगुन के होते है संकेत

Swapna Shashtra : सपने में दिखें ये चीजें? तो हो जाएं सावधान! अपसगुन के होते है संकेत

नई दिल्ली। Swapna Shashtra : हर व्यक्ति सोते वक्त कुछ न कुछ सपना जरूर देखता है। कभी सपने इतने अच्छे होते हैं कि नींद से उठने का मन नहीं करता, तो कभी इतने डरावने होते हैं कि व्यक्ति घबराहट में नींद से जाग जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, चाहे सपना अच्छा हो या बुरा, हर सपना किसी न किसी कारण से होता है और इसका हमारे जीवन से जुड़ा एक गहरा संबंध होता है। कई बार सपने भविष्य में आने वाले अच्छे या बुरे समय का संकेत देते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे उन खास चीजों के बारे में जो सपने में दिखाई देती हैं और जिनका संबंध जीवन में आने वाली किसी अनहोनी से हो सकता है।

1. सपने में यात्रा देखना Swapna Shashtra
यदि आपको सपने में यात्रा करते हुए कोई व्यक्ति नजर आता है, तो इसे स्वप्न शास्त्र में अशुभ माना जाता है। यह संकेत देता है कि आपके जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। ऐसे सपने दिखने पर आपको कुछ समय के लिए किसी नजदीकी यात्रा को टाल देना चाहिए और सावधान रहना चाहिए।

Read More : Husband-Wife Relationship : इन 5 गलतियों से पति-पत्नी के रिश्ते में आ सकती है दरार, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां   (Swapna Shashtra)

2. मुंडन करवाना
यदि सपने में किसी को मुंडन करवाते हुए देखना है, तो यह शुभ संकेत नहीं होता है। इस तरह के सपने जीवन में किसी बुरी घटना या नुकसान के होने का संकेत देते हैं, खासकर घर के किसी सदस्य की मृत्यु के बारे में यह सपना चेतावनी दे सकता है।

3. सूख चुके फूलों की माला Swapna Shashtra
अगर आपको सपने में सूखी हुई फूलों की माला दिखाई देती है या किसी को सूखी माला पहने हुए देखते हैं, तो यह भी अपशकुन का प्रतीक है। यह जीवन में किसी बड़ी अनहोनी या कष्ट का संकेत हो सकता है। यह सपना आपके आसपास के किसी व्यक्ति या परिवार के लिए मुश्किलें ला सकता है।

4. सफेद कपड़ा दिखना
सपने में सफेद कपड़ा दिखाई देना खासतौर पर अशुभ माना जाता है। यह किसी रिश्ते में टूटने या वियोग का संकेत हो सकता है। जब सफेद कपड़ा किसी व्यक्ति को पहने हुए दिखे, तो यह भविष्य में संबंधों में दूरी या परेशानी आने का संकेत हो सकता है, इसलिए इस समय रिश्तों को लेकर सतर्क रहना चाहिए।

5. सपने में कौआ देखना Swapna Shashtra
सपने में कौआ दिखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार बहुत ही अशुभ माना जाता है। यह सपना किसी अनहोनी और दुर्भाग्य के संकेत के रूप में देखा जाता है। अगर किसी को सपने में कौआ दिखाई दे, तो यह आपके जीवन में किसी अप्रत्याशित घटना के होने का संकेत हो सकता है, जो आपके जीवन में उलझन और परेशानियां ला सकती है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button