BIG BREAKING : आरक्षण की प्रक्रिया हुई पूरी, रायपुर निगम महिला सामान्य के लिए आरक्षित, देखें पूरी लिस्ट
BIG BREAKING : आरक्षण की प्रक्रिया हुई पूरी, रायपुर निगम महिला सामान्य के लिए आरक्षित, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के महापौर तथा अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके तहत रायपुर नगर निगम को महिला सामान्य के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि रायगढ़ और रिसाली सीटें अनुसूचित जाति के लिए और अंबिकापुर सीट अनुसूचित जनजाति के लिए जनसंख्या के आधार पर आरक्षित की गई हैं।
Read More : Big Breaking : बहुमंजिला इमारत में लगी आग, एक व्यक्ति की जलकर मौत, दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजुद
BIG BREAKING : राज्य के अन्य नगर निगमों में आरक्षण के तहत कोरबा, राजनांदगांव और धमतरी में ओबीसी वर्ग के महापौर पद हैं। इसी प्रक्रिया के तहत नगर निगमों की सीटों का आरक्षण किया गया है, जिसमें महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। 11 नगर निगमों में से सात सीटें अनारक्षित रहेंगी और चार ओबीसी के लिए आरक्षित होंगी। आरक्षण के बाद, ओबीसी और अन्य अनारक्षित सीटों में से कुछ सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी।
BIG BREAKING : देखें पूरी लिस्ट
1. रायपुर – महिला सामान्य
2. बीरगांव – महिला सामान्य
3. दुर्ग – ओबीसी महिला
4. भिलाई – ओबीसी
5. भिलाई चरौदा – ओबीसी
6. बिलासपुर – ओबीसी
7. कोरबा – महिला सामान्य
8. धमतरी – सामान्य
9. रायगढ़ – अनुसूचित जाति
10. अंबिकापुर – अनुसूचित जनजाति
11. रिसाली – अनुसूचित जाति महिला
12. चिरमिरी – सामान्य
13. जगदलपुर – सामान्य
14. राजनांदगांव – सामान्य