Raipur News : ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी, विकेंड में 14 नशेड़ी वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई

रायपुर। Raipur News : पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर के श्रीराम मंदिर, गुंडहर एवं अटल नगर नवा रायपुर में बैरिकेटिंग कर ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जा रही है।
Raipur News : विगत दो माह में 250 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा चुकी है। इसी क्रम में 01 मार्च को 14 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशानुसार यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।
Read More : RAIPUR CITY NEWS : रायपुर में 11 मंजिला इमारत से गिरी लड़की, फोन पर किसी से बात करते हुए…. सिर फटने से मौत
Raipur News : नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही के तहत उनके वाहन जब्त कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा इन चालकों पर 10,000-10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके लाइसेंस निलंबन हेतु परिवहन कार्यालय भेजे जा रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई।
01 मार्च को हुई कार्यवाही में पकड़े गए वाहन चालक:
क्र. | वाहन नंबर | चालक का नाम |
---|---|---|
1 | CG 07 CD 0371 | मुकेश कुमार |
2 | CG 04 HW 1451 | रंजन मिश्रा |
3 | CG 11 AH 7626 | श्याम अवस्थी |
4 | CG 25 L 4600 | गौरव राघव |
5 | CG 12 AS 3852 | जगत राम |
6 | CG 04 MS 1536 | पराग तिवारी |
7 | CG 04 NC 2757 | चंद्रदेव |
8 | CG 13 AW 0939 | अभिषेक तिवारी |
9 | CG 07 HQ 0501 | लुगेश कुमार |
10 | CG 04 NQ 9933 | यश भट्टी |
11 | CG 04 NT 1731 | प्रहलाद यादव |
12 | CG 07 NW 0797 | अंकित परगनिहा |
13 | CG 04 PK 0207 | धन्ना लाल |
14 | CG 04 QR 4819 | कीरत राम |