Weather Update : प्रदेश के इन जिलों में आंधी-बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट, जानें अपने क्षेत्र का हाल…

रायपुर। Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, साथ ही तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी भी संभव है।
Weather Update : बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवा, ओलावृष्टि और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बुधवार को दुर्ग में सबसे ज्यादा 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है।
Read More : Weather Update : भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! आसमान से बरसेंगी बूंदें! प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार…
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, वर्तमान में छत्तीसगढ़ पर कई मौसमी तंत्र सक्रिय हैं। सिक्किम से उत्तर उड़ीसा तक एक द्रोणिका 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। इसके अलावा, एक अन्य द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। साथ ही, पूर्वी मध्य प्रदेश से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक भी एक द्रोणिका बनी हुई है।
Weather Update : वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास एक ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो प्रदेश में मौसम को प्रभावित कर रहा है। इन सिस्टम्स के कारण राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में विशेष रूप से मौसम की हलचल बढ़ सकती है।