Sports

Zaheer Khan Fan Proposal : साल 2005 में किया था जहीर खान को प्रपोज, 15 साल बाद फिर सपोर्ट करने पहुंची ये महिला फैन…

Zaheer Khan Fan Proposal : In 2005, Zaheer Khan was proposed, after 15 years, this female fan came to support him again...

नई दिल्ली | Zaheer Khan Fan Proposal : खेलों से जुड़ी भावनाएं अक्सर गहरी होती हैं, और फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीमों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। भारत के दिग्गज क्रिकेटर जहीर खान हाल ही में चर्चा में रहे हैं।

Zaheer Khan Fan Proposal दरअसल, लगभग 20 साल पहले, 2005 में भारत-पाकिस्तान टेस्ट मैच के दौरान एक महिला फैन ने जहीर खान को प्रपोज़ किया था। उस महिला ने कागज के एक टुकड़े पर ‘जहीर आई लव यू’ लिखा था। आज भी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर समय-समय पर वायरल होता रहता है।

जहीर खान अब IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटॉर के रूप में दिखाई देंगे, और हाल ही में उन्होंने LSG के कैंप को जॉइन किया है। इस दौरान LSG ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें कैप्शन था, “जैक (जहीर खान) के लिए हमारा प्यार हमेशा बना रहेगा।” हालांकि, यह वीडियो जहीर खान की बजाय उनकी एक फैन के कारण वायरल हुआ, जिसने 20 साल पहले जहीर के लिए अपने प्यार का इज़हार किया था। इस बार भी महिला फैन के हाथ में वही कागज था, जिस पर ‘आई लव यू’ लिखा हुआ था।

READ MORE : CG BREAKING : रायपुर में हर दिन 30 करोड़ का हवाला कारोबार! मुंबई-झारखंड में ज्यादा भेजे जाते हैं पैसे, लाख रुपए भेजने पर मिलता है इतना कमीशन…

Zaheer Khan Fan Proposal जहीर खान ने 2015 में अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कहा था, और एक साल बाद IPL से भी संन्यास ले लिया था। अपने आईपीएल करियर में उन्होंने 91 मैचों में 102 विकेट लिए। जहीर ने RCB, मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स/कैपिटल्स टीमों का प्रतिनिधित्व किया था।

Zaheer Khan Fan Proposal उनका आखिरी क्रिकेट मैच मार्च 2020 में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दौरान इंडिया लीजेंड्स के लिए था, जिसमें उन्होंने केवल एक विकेट लिया था।

READ MORE :  IPL 2025 : इस टीम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, स्टार बल्लेबाज दो मैचों में रहेंगे बाहर, जानिए वजह…

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button