Chhattisgarh

CG NEWS : 25 अप्रैल से शुरू होगी ‘संविधान बचाओ यात्रा’, दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रणनीतिक बैठक सम्पन्न

CG NEWS : 'Save Constitution Yatra' will begin from April 25, strategic meeting of Congress workers concluded in Durg

दुर्ग। CG NEWS : देशभर में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘संविधान बचाओ अभियान’ के तहत 25 अप्रैल से ‘संविधान बचाओ यात्रा’ की शुरुआत होगी। इस यात्रा की रूपरेखा तय करने के लिए गुरुवार को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने की।

READ MORE : CG NEWS : 25 अप्रैल से शुरू होगी ‘संविधान बचाओ यात्रा’, दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रणनीतिक बैठक सम्पन्न

यात्रा की रूपरेखा तय, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सौंपी गई ज़िम्मेदारी

बैठक में संविधान बचाओ यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि यह अभियान “न्याय पथ: संकल्प, समर्पण, संघर्ष” के तहत चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत भिलाई से होगी।

उन्होंने कहा –

“संविधान की रक्षा आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। यह सिर्फ राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने का जनसंघर्ष है।”


कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं:

  • 25 से 30 अप्रैल: संविधान बचाओ यात्रा, विभिन्न राज्यों में शुरुआत
  • 3 से 10 मई: जिला स्तर पर सभाओं का आयोजन
  • 11 से 17 मई: विधानसभा स्तर पर रैलियों का आयोजन
  • 20 से 30 मई: घर-घर जाकर ‘संविधान बचाओ अभियान’ चलाया जाएगा

READ MORE : BIG NEWS : पहलगाम आतंकी हमले पर ओवैसी का निशाना – “सीमा कैसे पार कर गए ये आतंकी?” उठाए जवाबदेही पर सवाल

बैठक में मौजूद प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि

बैठक में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, महापौर शशि सिन्हा, ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप चंद्रकार, उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख, महामंत्री जीतेन्द्र साहू, ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, महामंत्री चंद्रकांत कोरे, अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड नंद कुमार सेन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्रकार, जनपद सदस्य झमित गायकवाड़, राकेश हिरवानी, टिकेश्वरी लाल, विक्की मिश्रा, हरेंद्र देव, तुलसी देशमुख, तारकेश्वर चंद्रकार, रुपेश देशमुख, सनीर साहू, सोनिया देवांगन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पार्षद मौजूद रहे।

READ MORE : BIG NEWS : पहलगाम आतंकी हमले पर ओवैसी का निशाना – “सीमा कैसे पार कर गए ये आतंकी?” उठाए जवाबदेही पर सवाल

कांग्रेस का लक्ष्य : लोकतंत्र की रक्षा

इस यात्रा का उद्देश्य संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है। पार्टी का मानना है कि संविधान के मूल तत्वों को बचाए रखने के लिए जनजागरण ज़रूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर यह अभियान देश के कोने-कोने तक ले जाया जाएगा।

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button