CrimeNational

Punjab News : पहले बुरी तरह पटका और मुक्के जड़े… पार्किंग विवाद में वैज्ञानिक की हत्या, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Punjab News : पहले बुरी तरह पटका और मुक्के जड़े... पार्किंग विवाद में वैज्ञानिक की हत्या, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Punjab News : पहले बुरी तरह पटका और मुक्के जड़े… पार्किंग विवाद में वैज्ञानिक की हत्या, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांगपंजाब के मोहाली में पार्किंग विवाद के बाद एक युवा वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक स्वर्णकार की हत्या ने सभी को हैरान कर दिया है। यह घटना सेक्टर 67 में हुई, जहां 29 वर्षीय डॉ. अभिषेक ने अपनी बाइक पार्क की थी, जिस पर उनके पड़ोसी ने ऐतराज जताया। विवाद बढ़ने पर पड़ोसी ने डॉ. अभिषेक को बुरी तरह पीट दिया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

Punjab News : कैसे हुआ विवाद?

Punjab News : मंगलवार की रात लगभग 8:30 बजे, डॉ. अभिषेक अपनी बाइक पार्क करने के बाद घर लौटे। इसके बाद उनके पड़ोसी मोंटी और कुछ अन्य लोगों ने बाइक पार्किंग को लेकर आपत्ति जताई। शुरू में गाली-गलौज के बाद यह विवाद शारीरिक झगड़े में बदल गया। पड़ोसी ने डॉ. अभिषेक को धक्का देकर गिरा दिया और फिर उन पर मुक्के जड़े गए। परिवार का आरोप है कि पेट में मुक्का मारने के बाद डॉ. अभिषेक गली में गिर पड़े और उन्हें उठने का मौका नहीं मिला। इसके बाद आरोपी ने उन्हें अपनी गाड़ी से फोर्टिस अस्पताल ले जाया, जहां डॉ. अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया।

Punjab News : डॉ. अभिषेक का योगदान

Punjab News : डॉ. अभिषेक स्वर्णकार मूल रूप से झारखंड के धनबाद के रहने वाले थे। उन्होंने स्विटजरलैंड में काम किया और कई अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में उनके रिसर्च पेपर प्रकाशित हुए थे। हाल ही में वह भारत लौटे थे और मोहाली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के तौर पर काम कर रहे थे। उनके परिवार के सदस्य और संस्थान के लोग बताते हैं कि वह एक होनहार वैज्ञानिक थे और उनकी मृत्यू से साइंस समुदाय में बड़ी क्षति हुई है।

 

READ MORE: CG NEWS : जादू टोना के नाम पर ठगी के 3 आरोपियों को फरसगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

Punjab News : डॉ. अभिषेक के परिवार में उनकी दो बहनें और बुजुर्ग माता-पिता हैं। उनके पिता पहले ज्वेलरी का काम करते थे। परिवार के सदस्य बताते हैं कि कुछ समय पहले डॉ. अभिषेक का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, और उनकी बहन ने उन्हें अपनी किडनी दी थी। वे डायलिसिस पर थे, फिर भी उन्होंने अपनी वैज्ञानिक यात्रा जारी रखी।

 

READ MORE: Tata Tiago NRG 2025 : दमदार स्टाइल और नए फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, अब मिलेगा CNG-AMT ऑप्शन

 

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button