BREAKING NEWS : मंदिर के पास दिखा दो बाघ, इलाके में दहशत का माहौल…वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Breaking News : Two tigers near the temple, tribals in the area mourned... Forest department mourned

मध्य प्रदेश | BREAKING NEWS : मध्य प्रदेश वन विभाग ने भोपाल के भोजपुर मंदिर इलाके से दो बाघों को बचाया है। ये बाघ भाई-बहन थे और एक महीने से रिहायशी इलाकों में घूम रहे थे। इस दौरान इन्होंने 10 से अधिक मवेशियों को मार डाला था, जिससे स्थानीय किसानों में डर का माहौल था। किसानों ने अपनी फसल काटने में असमर्थता जताई और CM हेल्पलाइन पर शिकायत भी दर्ज कराई थी।
BREAKING NEWS वन विभाग ने सोमवार को पिंजरे लगाए, और एक बाघ को शाम 9 बजे पिंजरे में फंसा लिया। दूसरे बाघ को अगले दिन बेहोश करके पकड़ा गया। दोनों बाघों को अब सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में भेजा गया है, जहां उनकी निगरानी की जाएगी और रेडियो कॉलर लगाकर उन्हें फिर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
READ MORE : Gold Rates : बढ़ती महंगाई के बीच मिली थोड़ी राहत, इतने रूपए सस्ता हो गया सोना, चेक करें लेटेस्ट रेट…
यह घटना मुरार गांव के पास हुई, जहां कुछ दिन पहले एक बाघ मृत पाया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और चार अन्य को हिरासत में लिया था। इनसे बंदूकें बरामद की गई थीं और यह संभावना जताई जा रही है कि बाघ को गोली मारी गई थी। BREAKING NEWS
वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने इस इलाके में शिकार की आशंका जताई थी और अधिकारियों से गश्त बढ़ाने की अपील की थी।