NationalPolitical

LK Advani Hospitalized : लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में हुए भर्ती, ICU में चल रहा इलाज…

नई दिल्ली। LK Advani Hospitalized : दिग्गज भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को लेकर बुरी खबर सामने आई है। दरअसल अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, लालकृष्ण आडवाणी को ICU में भर्ती कराया गया है। डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अपोलो अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

Read More : Hospital In Fire : अस्पताल में आगजनी से 6 लोगों की मौत, दिल दहला देने वाली खबर, 20 अन्य घायल, मरीजों को निकाला बाहर, जाने कहां की है खबर..

LK Advani Hospitalized : बता दे कि, इससे पहले जुलाई में भी देश के पूर्व गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एम्स में डॉ. अमलेश सेठ की निगरानी में उनका इलाज किया गया था। उस वक्त आडवाणी को यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था।

अपोलो अस्पताल ने बयान जारी कर बताया कि ‘भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को चिकित्सा प्रबंधन और जांच के लिए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वे डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।’

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button