Delhi Elections : चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ विवाद और तनातनी तेज, AAP ने इंडिया गठबंधन से बाहर करने मांग की
Delhi Elections : चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ विवाद और तनातनी तेज, AAP ने इंडिया गठबंधन से बाहर करने मांग की

नई दिल्ली | Delhi Elections : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले इंडिया गठबंधन के दो प्रमुख दलों, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP), के बीच विवाद और तनातनी तेज हो गई है। AAP ने कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से बाहर करने की मांग की है। Delhi Elections
Delhi Elections गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पार्टी नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कहा कि अगर कांग्रेस ऐसा नहीं करती, तो अन्य गठबंधन दलों से बात कर उसे इंडिया गठबंधन से बाहर करने की कोशिश की जाएगी। Delhi Elections
READ MORE: Richest Party : चुनाव आयोग ने जारी की सबसे अमीर पार्टी की सूची, एक साल में 8 पार्टियों को 3500 करोड़ का मिला चंदा
Delhi Elections सीएम आतिशी ने इस दौरान बीजेपी पर कांग्रेस प्रत्याशियों की फंडिंग करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस के कुछ प्रत्याशियों का चुनावी खर्च बीजेपी द्वारा किया जा रहा है। विशेष रूप से संदीप दीक्षित को बीजेपी से फंड मिलने की बात की गई। आतिशी ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस नेताओं और बीजेपी के बीच कुछ गुप्त समझौते हुए हैं, जिसमें उनका उद्देश्य दिल्ली में आम आदमी पार्टी को हराकर बीजेपी को सत्ता में लाना है। Delhi Elections
READ MORE: Offers to Join Politics : ‘सीएम नहीं तो डिप्टी सीएम बन जाओ…’ बॉलीवुड के इस एक्टर को मिला था ऑफर, जानिए उन्होंने क्यों ठुकरा दिया?
अजय माकन का केजरीवाल को लेकर बयान
कांग्रेस नेता अजय माकन ने हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को “देश का फ्रॉड किंग” और “फर्जीवाल” कहा था। उन्होंने यह भी दावा किया कि लोकसभा चुनाव में AAP के साथ गठबंधन करना कांग्रेस की एक बड़ी गलती थी, जिसे अब सुधारने की जरूरत है। माकन ने कहा कि केजरीवाल पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
READ MORE: Girl Trapped in Borewell : बोरवेल में फंसी 3 साल की बच्ची, 70 घंटों से लड़ रही है जिंदगी और मौत से जंग, रैट माइनर्स, रेस्क्यू टीम का बचाव अभियान जारी
इंडिया गठबंधन में फूट?
Delhi Elections हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर सवाल उठे थे। ममता बनर्जी ने इस गठबंधन का नेतृत्व करने की इच्छा जताई थी, और कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वह बंगाल से ही इसका नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। ममता के इस प्रस्ताव का समर्थन सपा नेता अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, और लालू प्रसाद यादव सहित कई नेताओं ने किया था। बाद में ममता ने इन नेताओं के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया था। अब, AAP ने कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से बाहर करने की मांग की है, जिससे दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए चिंता का विषय बन गया है।
READ MORE: Virat Kohli : सैम कोस्टांस का धमाकेदार टेस्ट डेब्यू: भारत के खिलाफ इतिहास रचते हुए बनाए अर्धशतक, विराट कोहली से उलझे, सिराज से नोंक झोक
दोनों दल अलग-अलग लड़ेंगे चुनाव
Delhi Elections लोकसभा चुनाव में AAP और कांग्रेस ने गठबंधन करके दिल्ली में एक साथ प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, इससे पहले हरियाणा में दोनों दलों के बीच गठबंधन की चर्चा थी, लेकिन सीटों के वितरण पर सहमति न बनने के कारण यह गठबंधन नहीं हो पाया था।
READ MORE: Weather Alert : कड़ाके की ठंड के लिए हो जाए तैयार, 27 और 28 दिसंबर को तूफान के साथ तेज बारिश का अलर्ट
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर, AAP ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है, जबकि कांग्रेस ने अब तक दो सूचियों में 47 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।