
नई दिल्ली | BREAKING NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर अपने-अपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उनकी सूची केंद्र सरकार को भेजने का निर्देश दिया है। यह फैसला हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए लिया गया है।
BREAKING NEWS गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, अमित शाह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इन नागरिकों के वीजा तुरंत रद्द किए जाएं और उन्हें भारत से बाहर भेजने की प्रक्रिया तेज़ की जाए।
हमले के बाद भारत का सख्त रुख
BREAKING NEWS 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के बैसारन, पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 25 भारतीय पर्यटक और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। इस हमले को 2019 के पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी का सबसे भीषण हमला माना जा रहा है। भारत सरकार ने इस हमले के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को जिम्मेदार ठहराया है और इसके जवाब में कई कड़े फैसले लिए गए हैं।
READ MORE : Pahalgam Terror Attack : पहलगाम हमले में शामिल 2 आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, एक के घर को बम से उड़ाया, तो दूसरे पर चला बुलडोजर
सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख कदम
घटना के बाद सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है, इसमें 1960 के सिंधु जल संधि को निलंबित किया गया है। अटारी-वाघा सीमा को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। भारत में तैनात पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों को वापस भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। BREAKING NEWS
वीजा रद्द करने की प्रक्रिया और समयसीमा
BREAKING NEWS गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वे 26 अप्रैल 2025 तक पाकिस्तानी नागरिकों की सूची तैयार कर केंद्र को भेजें। सरकार ने घोषणा की है कि 27 अप्रैल 2025 से सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द माने जाएंगे। हालांकि, मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल 2025 तक की छूट दी गई है।
READ MORE : Pahalgam Terror Attack : हमले के बाद एक्शन मोड में केंद्र सरकार! भारत-पाकिस्तान के बीच जंग हुई तो कौन-सा देश देगा किसका साथ? जान लीजिए जवाब…
इसके साथ ही भारत में रह रहे भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे पाकिस्तान में रह रहे अपने परिजनों और परिचितों से जल्द से जल्द भारत लौटने को कहें।