Bipasa Basu : बिपाशा बसु ने मीका सिंह के आरोपों पर दिया करारा जवाब, कहा- “ऐसे लोगों से दूर रहिए..

Bipasa Basu : मुंबई : मीका सिंह ने हाल ही में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पर नखरे दिखाने का आरोप लगाया था, जिसके कारण उनकी फिल्म ‘डेंजरस’ का बजट 4 करोड़ से बढ़कर 14 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। इस पर बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर मीका सिंह को तीखा जवाब दिया है।
Bipasa Basu : कुछ दिन पहले, मीका सिंह ने अपनी फिल्म ‘डेंजरस’ के बारे में बात करते हुए बिपाशा पर नखरे दिखाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि इस कारण फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था और यह भी दावा किया कि बिपाशा अब बिना काम के घर बैठी हैं। इस पर बिपाशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, “टॉक्सिक लोग हमेशा दूसरों पर आरोप लगाते हैं, जिम्मेदारी लेने से कतराते हैं और माहौल खराब करते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहिए जो नकारात्मकता फैलाते हैं। भगवान सबका भला करे। दुर्गा दुर्गा।
READ MORE: Bilaspur Crime : युवक की हत्या का लाइव वीडियो आया सामने, बेरहमी से उतारा मौत के घाट
Bipasa Basu : यह विवाद मीका सिंह द्वारा यह आरोप लगाने के बाद उत्पन्न हुआ था कि बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने फिल्म के निर्माण में समस्याएं पैदा कीं, जिससे फिल्म का बजट और शूटिंग का समय बढ़ा। मीका ने बताया था कि लंदन में शूटिंग के दौरान बिपाशा ने कई बार अंतिम समय में अपने सीन को बदलने की मांग की, जिससे फिल्म के निर्माण में परेशानियां आईं।
Bipasa Basu : बिपाशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस पर करारा पलटवार किया और कहा कि ऐसे लोग हमेशा नकारात्मकता फैलाते हैं और दूसरों को गलत तरीके से प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।