10th Board Exam 2025 : 10वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरु, 3.28 लाख परीक्षार्थी दिला रहे एग्जाम, प्रदेशभर में बनाए गए 2523 परीक्षा केंद्र

रायपुर। 10th Board Exam 2025 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 आज, 3 मार्च से शुरू हो गई है। परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 12:15 बजे तक चलेगी, जिसमें प्रदेशभर से 3,28,522 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का अंतिम पेपर 24 मार्च 2025 को होगा।
Read More : Exam Paper Leak : यहां की सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, 4 DSP समेत 32 अधिकारी सस्पेंड,
परीक्षा सुबह 9:00 से 12:15 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 9:00 बजे तक दिया गया। इसके बाद उत्तर पुस्तिका का वितरण सुबह 9:05 बजे और प्रश्न पत्र का वितरण सुबह 9:10 बजे किया गया। अध्ययन के लिए 5 मिनट का समय दिया गया। उत्तर लेखन का समय सुबह 9:15 से शुरू होकर दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा।
10th Board Exam 2025 : प्रदेशभर में 2523 परीक्षा केंद्र
बोर्ड परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 2523 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक 152 केंद्र रायपुर में हैं। सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं।