
नई दिल्ली। Mahila Samriddhi Yojna : दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। भाजपा सरकार जल्द ही महिला समृद्धि योजना के तहत गरीब महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है, जिससे वे अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
Mahila Samriddhi Yojna : 8 मार्च से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। पात्र महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं, जिसके बाद उनकी जानकारी की जांच कर सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
Read More : Naga Sadhu : महिलाएं कैसे बनती है नागा साधु…? ये है नियम, जानिए रहस्यमयी हकीकत…
मनोज तिवारी ने भरोसा दिलाया कि एक महीने के भीतर महिलाओं के बैंक खातों में पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिन्हें सरकारी सहायता की जरूरत है।
Mahila Samriddhi Yojna : इस योजना से न केवल महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि वे अपने परिवार के खर्चों में भी सहयोग कर सकेंगी। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान इस योजना को अपने घोषणापत्र में शामिल किया था और अब इसे हकीकत में बदलने की तैयारी हो चुकी है।