VASTU TIPS : घर की छोटी-छोटी चीजें बदल सकती हैं आपका भाग्य, जानिए क्या है इनका सही इस्तेमाल
VASTU TIPS : Small things in the house can change your destiny, know their correct use

VASTU TIPS : घर की छोटी-छोटी चीज़ें और उनका वास्तु पर प्रभाव
वास्तु शास्त्र में घर की हर वस्तु का महत्वपूर्ण स्थान है। ये चीज़ें न केवल घर की सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति भी ला सकती हैं। अगर इनका सही इस्तेमाल किया जाए, तो यह आपके भाग्य को बेहतर बना सकता है। हालांकि, यदि इनका ध्यान नहीं रखा गया तो यह आपके जीवन में दरिद्रता और परेशानी का कारण बन सकती हैं।
झाड़ू
झाड़ू घर के आर्थिक स्थिति से भी जुड़ी होती है। इसे कभी भी इधर-उधर न फेंकें और न ही इसके ऊपर पैर रखें। टूटे हुए झाड़ू का इस्तेमाल आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। वास्तु के अनुसार, झाड़ू को हमेशा पलंग के नीचे या अलमारी के कोने में छुपाकर रखें। सूर्यास्त के समय झाड़ू नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि यह लक्ष्मी माता के आगमन का समय होता है।
कैंची
कैंची घर के रिश्तों पर असर डालती है। इसे हमेशा कपड़े या कागज में लपेटकर दराज में रखें। बेवजह खुली कैंची घर में वाद-विवाद और कलह का कारण बन सकती है। इसके अलावा, कैंची को उधार देने से भी रिश्तों में खटास आ सकती है।
चाकू
चाकू को हमेशा किचन में इस तरह रखें कि धार वाला हिस्सा नीचे और हैंडल ऊपर हो। जंग लगे या बिना धार के चाकू का इस्तेमाल स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। बहुत बड़े चाकू दांपत्य जीवन में तनाव ला सकते हैं, इसलिए इन्हें घर में रखने से बचें।
पायदान
पायदान घर के मुख्य द्वार पर होता है और यही वह स्थान है जहां से सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसे हमेशा साफ और बिना फटे हुए रखें, क्योंकि गंदा या फटा पायदान नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
फूलदान
फूल जीवन में खुशहाली और सकारात्मकता लाते हैं। यदि आपके घर में फूलदान है, तो उसमें हमेशा ताजे फूल लगाए रखें। खाली फूलदान मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। यदि आप रोज फूल नहीं लगा सकते, तो फूलदान को सामने रखने की बजाय अलमारी में रख दें।