Aaj ka Rashifal 11 March 2025 : आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, और इनको रहना होगा सतर्क…पढ़ें राशिफल
Today's horoscope 11 March 2025 : Today these zodiac signs will get the support of luck, and they will have to be cautious...read horoscope

रायपुर | Aaj ka Rashifal 11 March 2025 : ग्रहों की चाल के अनुसार, मंगलवार, 11 मार्च 2025 को कुछ राशियों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा, जबकि कुछ के लिए दिन सामान्य रहेगा। मेष राशि के जातकों के लिए आज खुशी के पल बिताने का मौका मिलेगा, वहीं कर्क राशि वालों के लिए धन कमाने के लिए अनुकूल समय है। कुंभ राशि के जातकों को निवेश में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। दो राशियों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। Aaj ka Rashifal 11 March 2025
हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार, 11 मार्च को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में रहेगा। नाम के पहले अक्षर के अनुसार आपकी चंद्र राशि क्या कहती है? आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन दूसरों के साथ खुशियां बांटने का है। इससे आपकी सेहत में भी सुधार होगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में जीवनसाथी से मदद मिलेगी। रोमांटिक यादें दिन को खास बनाएंगी। कार्यस्थल पर अपने कौशल पर ध्यान केंद्रित करें।
वृषभ राशि
महत्वाकांक्षाओं पर काबू पाकर आप अपने जीवन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकता है, जिससे खर्चों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन धन आगमन की संभावना भी बनी रहेगी। परिवार और दोस्तों के साथ यात्रा करने या छुट्टियों की योजना बनाने के लिए दिन अनुकूल है। Aaj ka Rashifal 11 March 2025
READ MORE : International Masters League : कुमार संगकारा के शतक से श्रीलंका मास्टर्स की धमाकेदार जीत, इंग्लैंड मास्टर्स IML 2025 से बाहर
मिथुन राशि
दिनभर सकारात्मक रहने का प्रयास करें और नकारात्मक विचारों से बचें। दिन की शुरुआत में कुछ आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं, जिससे मूड प्रभावित हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं, इससे घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
कर्क राशि
आज आपका मन सकारात्मक विचारों से भरा रहेगा। धन कमाने के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। यदि आप नौकरी कर रहे हैं, तो अपने मैनेजर से कोई अच्छी खबर सुन सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभव प्राप्त होगा।
सिंह राशि
आज आपको कार्यों में साहस और आत्मविश्वास दिखाने की आवश्यकता है। अनावश्यक खर्चों से बचें, खासकर नशे से जुड़ी चीजों पर। पार्टनर के साथ हल्के-फुल्के मूड में रह सकते हैं, जिससे संबंधों में मिठास बढ़ेगी। छात्रों के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से बचें। Aaj ka Rashifal 11 March 2025
READ MORE : Crime News : अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम! तांत्रिक ने 5 साल की बच्ची की चढ़ाई बलि, मंदिर पर छिड़का खून
कन्या राशि
लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से आज राहत मिलेगी। छोटे बच्चों के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा। वित्तीय मामलों में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपके पक्ष में निर्णय आने की संभावना है। निवेश करते समय सतर्क रहें और बातचीत में धैर्य बनाए रखें।
तुला राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। भाई-बहन से वित्तीय सहायता प्राप्त हो सकती है। जल्द ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
कार्य के बीच अपने लिए भी थोड़ा समय निकालें, अन्यथा थकान महसूस हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी न करें। कार्यस्थल पर अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए निजी संबंधों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। Aaj ka Rashifal 11 March 2025
धनु राशि
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। हर विषय में दखल देने से बचें। दिनभर मन शांत रहेगा। जीवनसाथी आपके करीब आने का प्रयास करेगा। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। कुछ नए अवसरों पर जोखिम ले सकते हैं।
READ MORE : Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारत लौटी टीम इंडिया, एयरपोर्ट के बाहर उमड़ी भीड़
मकर राशि
आज अनावश्यक विचारों से खुद को परेशान न करें और सतर्क रहें। शारीरिक व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। कोई खुशखबरी आपको और आपके जीवनसाथी को करीब ला सकती है।
कुंभ राशि
आपका खुशमिजाज स्वभाव आसपास के लोगों में उत्साह भर देगा। निवेश को लेकर जल्दबाजी करने से बचें। यदि आज अवकाश पर हैं, तो इसे पूरी तरह से आनंददायक बनाएं। परिवार के साथ यात्रा का आनंद लें और स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाएं। Aaj ka Rashifal 11 March 2025
मीन राशि
तनाव को खुद पर हावी न होने दें। आज आप दूसरों के बारे में अधिक सोच सकते हैं और किसी की मदद करने का प्रयास करेंगे। प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएं। कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की कोशिश करें।
READ MORE : CG BREAKING : संजीवनी हॉस्पिटल में आयकर विभाग की छापेमारी, दस्तावेजों की जांच जारी…शहर के अन्य निजी अस्पतालों में मचा हड़कंप
डिस्क्लेमर : इस राशिफल में दी गई जानकारी पूरी तरह सटीक नहीं हो सकती। इसे अपनी व्यक्तिगत सलाह के रूप में न लें, और किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।