Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारत लौटी टीम इंडिया, एयरपोर्ट के बाहर उमड़ी भीड़
Champions Trophy 2025 : Team India returned to India after winning the Champions Trophy, crowd gathered outside the airport

नई दिल्ली | Champions Trophy 2025 : दुबई में तिरंगा लहराने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अपने देश वापस लौट आई है। टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता था। रिपोर्टर राजेश और नम्रता के इनपुट के अनुसार, भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी दुबई से सीधे मुंबई पहुंचे, जहां उनकी फ्लाइट कुछ देर पहले मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुई। Champions Trophy 2025
भारतीय टीम Emirates की फ्लाइट संख्या EK 508 से मुंबई पहुंची। एयरपोर्ट पर कप्तान रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ नजर आए, जिन्हें देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
इसके अलावा, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। कुछ तस्वीरों में देखा गया कि रोहित शर्मा अपनी लग्जरी कार रेंज रोवर में बैठकर एयरपोर्ट से रवाना हुए। Champions Trophy 2025
READ MORE : CG BREAKING : संजीवनी हॉस्पिटल में आयकर विभाग की छापेमारी, दस्तावेजों की जांच जारी…शहर के अन्य निजी अस्पतालों में मचा हड़कंप
दिल्ली एयरपोर्ट पर कोच गौतम गंभीर और हर्षित राणा पहुंचे
दूसरी ओर, दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ तेज गेंदबाज हर्षित राणा पहुंचे। हालांकि, उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और सीधे अपनी गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से निकल गए। गंभीर को लक्जरी ब्रांड लेक्सस की कार में एयरपोर्ट से रवाना होते हुए देखा गया। Champions Trophy 2025
बस परेड का आयोजन नहीं, खिलाड़ी जल्द जुड़ेंगे IPL से
चैंपियंस ट्रॉफी की ऐतिहासिक जीत के बावजूद भारतीय टीम के लिए किसी बस परेड का आयोजन नहीं किया गया, क्योंकि कुछ ही दिनों में IPL 2025 का आगाज होने वाला है। खिलाड़ी अब अपने-अपने शहर लौटकर IPL की तैयारियों में जुट जाएंगे। Champions Trophy 2025