Kiara Advani Pregnant : मम्मी-पापा बनने वाले हैं कियारा-सिद्धार्थ मल्होत्रा, इस क्यूट अंदाज में दी खुशखबरी…
Kiara Advani Pregnant : Kiara-Sidharth Malhotra are going to become parents, gave this good news in this cute way...

नई दिल्ली | Kiara Advani Pregnant : कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं, जिन्हें फैंस बेहद प्यार करते हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए मेड फॉर इच अदर लगते हैं। लंबे समय तक डेटिंग के बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 7 फरवरी, 2023 में शादी के बंधन में बंधे। हाल ही में दोनों ने अपनी सेकंड एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। इसी बीच कपल ने अपने फैंस को बड़ी गुड न्यूज दे दी है, क्योंकि अब दोनों मम्मी-पापा बनने वाले हैं। Kiara Advani Pregnant
कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर क्यूट बेबी सॉक्स की तस्वीर शेयर की और प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट करते हुए लिखा, “हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा गिफ्ट, जल्द ही आ रहा है।” इस घोषणा पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी बधाइयाँ दीं, सबसे पहले ईशान खट्टर ने कियारा और सिद्धार्थ को शुभकामनाएँ दीं। Kiara Advani Pregnant
READ MORE : Share Market Crash : शेयर मार्केट में हाहाकार! एक महीने में निवेशकों को लगा 40 लाख करोड़ का फटका, भारी नुकसान से महाराष्ट्र में युवक ने की आत्महत्या
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी साल 2018 में शुरू हुई थी। दोनों को कई बार साथ में पार्टी में भी देखा गया था। 2021 में सिद्धार्थ ने अपने माता-पिता को कियारा से मिलवाया था। हालांकि, ‘कॉफी विद करण’ में ही दोनों की शादी का पहली बार हिंट मिला था, लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से कंफर्म नहीं किया। चोरी-छिपे दोनों साथ में पार्टी करते दिखते थे। साल 2023 में जैसलमेर में हुई शादी में परिवार वालों और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया था। Kiara Advani Pregnant
शादी के दो साल बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी है। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। बेबी सॉक्स की क्यूट तस्वीर शेयर कर उन्होंने फैंस को गुड न्यूज दी है। इसी बीच समांथा रुथ प्रभु ने भी कमेंट करते हुए कहा, “OMG, बधाई हो।” Kiara Advani Pregnant
View this post on Instagram
READ MORE : LinkedIn : LinkedIn पर नौकरी ढूंढ रहे हैं? तो हो जाएं सतर्क, इस एक गलती से आपका अकाउंट हो सकता है खाली…
करण जौहर ने जिन तीन एक्टर्स के साथ ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ बनाई थी, उनमें आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा शामिल हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी हैं, जबकि कुछ वक्त पहले वरुण धवन और नताशा भी बेटी के माता-पिता बने। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पापा बनने वाले हैं। फैंस कियारा और सिद्धार्थ की इस खुशी पर काफी उत्साहित हैं। Kiara Advani Pregnant