CG BREAKING : पानी की तलाश में रिहायशी इलाके में पहुंचा जंगली सूअर, रेस्क्यू के दौरान लोगों पर किया हमला
CG BREAKING : Wild boar reached residential area in search of water, attacked people during rescue

रायगढ़ | CG BREAKING : पानी की तलाश में जंगल से भटककर एक जंगली सूअर अचानक शहर में घुस आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह सूअर डीएफओ बंगले के गेट में फंस गया और जब स्थानीय लोगों ने उसे निकालने की कोशिश की, तो उसने हमला कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद उसे जाल में फंसाने में कामयाब रही। CG BREAKING
जानकारी के अनुसार, वनमंडलाधिकारी स्टाईलो मंडावी का बंगला टीवी टावर रोड पर स्थित है। दोपहर करीब 1 बजे पहाड़ से उतरकर वापस जाते समय जंगली सूअर बंगले के गेट में फंस गया। जब स्थानीय लोगों ने उसे निकालने की कोशिश की, तो उसने उल्टा हमला कर दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम पहुंची और सूअर को पकड़कर इंदिरा विहार ले जाया गया। CG BREAKING
READ MORE : RAIPUR CRIME : गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा
वनमंडलाधिकारी स्टाईलो मंडावी ने बताया कि यह इलाका जंगल से सटा हुआ है, इसलिए यहां अक्सर जंगली सूअर और अन्य वन्यजीव दिखाई देते हैं। आज दोपहर एक भूखा-प्यासा जंगली सूअर भटकते हुए सड़क पर आ गया और फिर डीएफओ बंगले के गेट में फंस गया। वहां से निकलने के बाद वह रिहायशी इलाके में घुस गया। CG BREAKING
वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया, लेकिन भगदड़ और पकड़ने की कोशिश में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसे इंदिरा विहार में रखा गया है, जहां इलाज के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा। CG BREAKING