CG News : नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, रैली भी निकाली
CG News : नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, रैली भी निकाली

रायगढ़ | CG News : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान के प्रथम नगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत माता चौक से मोटरसाइकिल रैली निकाली और नगर भ्रमण कराया। युवाओं के नेतृत्व में नगर को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। CG News
READ MORE: Legends 90 Cricket League : रायपुर में चलेगा दिग्गज क्रिकेटरों का बल्ला! आज आ रहे युवराज सिंह और सुरेश रैना, इस तारीख से शुरू होंगे मैच
CG News स्थानीय कोर्ट के समक्ष अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। कारगिल चौक पर मंडल भाजपा के घरघोड़ा और कुड़ूम केला के नेताओं ने जिला अध्यक्ष बनने पर अपनी खुशी व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और जोरदार नारों से उनका स्वागत किया।
READ MORE: Love Story : ‘प्यार अंधा होता है’…! भिखारी के साथ भागी 6 बच्चों की मां, जानिए कैसे शुरू हुई उनकी लव स्टोरी…
भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने स्वर्गीय ओमप्रकाश राठिया की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जयस्तंभ चौक पर 100 किलो लड्डू से तौल कर मिठाई बांटी गई। सरस्वती शिशु मंदिर में भी जिलाध्यक्ष बनने पर उनका स्वागत किया गया। कर्मा नृत्य और डीजे की मधुर ध्वनि से नगर भगवा रंग में रंग गया। अरुण धर दीवान ने स्थानीय बैगिन डोकरी दाई मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया। कॉलेज के छात्रों और ट्रक मालिक संघ ने भी उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाई। CG News
READ MORE: CG Naxal News : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 10 किलो का IED बरामद कर जवानों ने किया निष्क्रिय…
CG News यह स्वागत कार्यक्रम नगर के गौरव का सम्मान करने के रूप में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किया गया। हजारों की संख्या में लोग रास्तों पर आए और स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे भारतीय जनता पार्टी की एकजुटता का संदेश पूरे नगर में फैल गया।