Chhattisgarh

CG NEWS : CM विष्णु देव साय ने सम्भाग स्तरीय समीक्षा बैठक की : कहा- बस्तर के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

CG NEWS : CM विष्णु देव साय ने सम्भाग स्तरीय समीक्षा बैठक की : कहा- बस्तर के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

 

CG NEWS : धीरज मेहरा/जगदलपुर : जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित जिला कार्यालय में आज बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने आज हुए सम्भाग स्तरीय समीक्षा बैठक में बस्तर के विकास के लिए चार सत्रों में चर्चा की गई जिसमें पहले सत्र में बस्तर संभाग में पशुपालन कैसे बढ़ाया जाए इस पर चर्चा की गई।

CG NEWS : मुख्यमंत्री ने बताया कि दूसरे सत्र में बस्तर संभाग में उद्योग को विकसित करने के लिए चर्चा की गई उन्होंने कहा कि क्योंकि बस्तर अनुसूचित क्षेत्र है इसलिए इस क्षेत्र में एसटीएससी वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कैसे उद्योग स्थापित किया जाए इस पर विस्तृत चर्चा की गई।

CG NEWS : मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में पर्यटन की अपार संभावना है यहां छोटे बड़े कई जलप्रपात है जो सैलानियों को आकर्षित करते हैं बड़े बस्तर में पर्यटन कैसे और अधिक बड़े इस पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि चौथे सत्र में कौशल विकास सर रोजगार पर चर्चा की गई जिसमें बस्तर संभाग के स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ कैसे जोड़ा जाए इसको लेकर रोड मैप तैयार किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उपरोक्त विषय पर सरकार निश्चित रूप से कार्य योजना तैयार करेगी।

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button