BusinessNational

Stock Market : शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 450 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार

 

मुंबई। Stock Market : भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार, 20 मार्च 2025 को शानदार बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 450 अंकों की बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी 50 ने 23,000 का महत्वपूर्ण स्तर पार कर लिया। यह पहली बार है जब 19 फरवरी के बाद निफ्टी इस स्तर को पार करने में सफल रहा है।

Stock Market : शुरुआती आंकड़ों के अनुसार
सेंसेक्स 468.06 अंकों की तेजी (0.62%) के साथ 75,917.11 पर खुला।
निफ्टी 50 129.00 अंकों की तेजी (0.56%) के साथ 23,036.60 पर पहुंचा।

 Read More : Stock Market : लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त बढ़त, जाने प्रमुख स्टॉक्स के हाल…

Stock Market : अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से बाजारों में जोश

इस तेजी के पीछे अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला अहम कारण माना जा रहा है। फेड ने न केवल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, बल्कि 2025 में दो बार दरों में कटौती के संकेत दिए हैं। इससे वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा।

Read More : Stock Market : लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, इन सेक्टर में जबरदस्त तेजी…

Stock Market : एशियाई बाजारों में भी उछाल

फेड के फैसले का असर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के बाजारों पर पड़ा है। अमेरिका और एशियाई शेयर बाजारों में भी तेजी देखने को मिली। भारतीय निवेशकों को उम्मीद है कि ब्याज दरों में संभावित कटौती से लिक्विडिटी बढ़ेगी और कंपनियों को सस्ता कर्ज मिलने का रास्ता खुलेगा, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button