
मुंबई। Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों को बड़ी राहत मिली। बाजार की मजबूत शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। वहीं, ग्लोबल मार्केट में भी मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। अमेरिकी बाजार बीते दिन तेजी के साथ बंद हुए, जबकि एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला।
Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त बढ़त
मंगलवार सुबह बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स 397.31 अंक यानी 0.54% की तेजी के साथ 74,567.26 अंक पर खुला, जबकि निफ्टी 123.35 अंक यानी 0.55% बढ़कर 22,632.10 अंक पर खुला।
Read More : Stock Market : शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार, अदाणी ग्रुप के शेयरों में शानदार उछाल
Stock Market : सुबह 10 बजे तक का अपडेट
बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 589.55 अंक (0.79%) की बढ़त के साथ 74,759.50 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 183.75 अंक (0.82%) चढ़कर 22,692.50 अंक पर पहुंच गया।
Stock Market : किन कंपनियों के शेयर में दिखी तेजी?
सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में तेजी और 2 में गिरावट देखी गई, जबकि निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों ने बढ़त बनाई और 4 में गिरावट दर्ज हुई।
Stock Market : टॉप गेनर (सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयर)
ICICI Bank
Hindalco
Axis Bank
Bajaj Finserv
Larsen & Toubro
Read More : Stock Market : शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी
Stock Market : टॉप लूजर (सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर)
TCS
ONGC
Tech Mahindra
Tata Consumer