Stock Market : ग्लोबल मार्केट में गिरावट की आंधी, लाल निशान में अमेरिकी शेयर बाजार…
मुंबई। Stock Market : दिवाली से पहले दुनियाभर के बाजारों में मायूसी छायी हुई है। निवेशकों की गाढ़ी कमाई लगातार ढूबते जा रही है। बुधवार को Nifty हाई लेवल गिरावट के बाद 24500 के नीचे बंद हुई। पूरे 37 अंकों की गिरावट देखने को मिली। पिछले कुछ दिनों से बाजार संभलने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे निवेशकों के चेहरे की चमक उड गई है।
बुधवार को एशियाई बाजारों में कारोबार गिरावट के साथ हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार खतरे के निशान को पार कर रहा है। कारोबारी सप्ताह सोमवार BSE में भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं पिछले कारोबारी सप्ताह अमेरिकी शेयर बाजार का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। हालांकि भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को मामूली कमजोरी दर्ज की है। सेंसेक्स 138.74 और निफ्टी 36.60 पर गिरावट के साथ बंद हुआ।
Read More : Stock Market Crash : मंगलवार को हुआ सब अमंगल ही अमंगल, बाजार में निवेशकों के डूबे 900000 करोड़ रुपये
Stock Market : ऐन दिवाली के पहले बाजार में आयी कमजोरी ने निवेशकों के चेहरे से चमक छिन ली है। यही रवैया रहा तो इस वर्ष दिवाली फिकी रह सकती है। ग्लोबल मार्केट में आयी कमजोरी ने निवेशको को सोचने पर विवश कर दिया है।
भारी गिरावटों के बीच बुधवार को कुछ कंपनियों के शेयर हरे निशान की ओर जाता दिखा है। बाजार में बुधवार आईटी सेक्टर ने अच्छा कारोबार रहा है। आरेकल फाइनेंशियल ने 4-8 फीसदी की बढ़त दर्ज की है।
आज गुरुवार सुबह कारोबार शुरू होते ही बाजार में अच्छी शुरुआत देखी जा रही है। बीएसई हरे निशान पर कारोबार कर रहा है।