Richest Party : चुनाव आयोग ने जारी की सबसे अमीर पार्टी की सूची, एक साल में 8 पार्टियों को 3500 करोड़ का मिला चंदा
Richest Party : चुनाव आयोग ने जारी की सबसे अमीर पार्टी की सूची, एक साल में 8 पार्टियों को 3500 करोड़ का मिला चंदा

नई दिल्ली | Richest Party : साल 2024 में भारत की राजनीति में घड़ी की सुइयों की तरह घटनाएं तेजी से घुमती रही, और हर चुनाव ने लोगों को चौंका दिया। लोकसभा चुनाव से लेकर हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और आंध्र प्रदेश के चुनावों तक, राजनीतिक दलों को उम्मीद से उलट नतीजे मिले। Richest Party इस दौरान न केवल पार्टियों को भारी चुनावी चंदा मिला, बल्कि चुनावी खर्च भी बढ़ गया। Richest Party
Richest Party अब जानते हैं कि 2023-2024 में सबसे अमीर पार्टी कौन बनी और किसे सबसे ज्यादा चंदा प्राप्त हुआ। इस सूची में सबसे ऊपर बीजेपी का नाम है, जो दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भी मानी जाती है। Richest Party
READ MORE: Weather Alert : कड़ाके की ठंड के लिए हो जाए तैयार, 27 और 28 दिसंबर को तूफान के साथ तेज बारिश का अलर्ट
चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, 2023-24 में बीजेपी को ट्रस्ट और कॉर्पोरेट हाउज़ेस से कुल 2,244 करोड़ रुपए का चंदा मिला है, जो पिछले साल के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है। वहीं, कांग्रेस को पिछले साल के 79.9 करोड़ से बढ़कर इस साल 288.9 करोड़ रुपए चंदा प्राप्त हुआ है। इन चंदों की पूरी जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
READ MORE: Indian Cricketer Match Fee : कंधेबाजी करने पर विराट कोहली को 20% का लगा जुर्माना, जानिए भारतीय खिलाड़ियों को एक टेस्ट के मिलते हैं इतने रुपए
2023-2024 में विभिन्न पार्टियों को मिलने वाला चंदा-
READ MORE: Amitabh Bachchan : अमिताभ बच्चन ने बताया, पत्नी जया से पैसे लेने की वजह, कभी नहीं किया एटीएम का इस्तेमाल
प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से सबसे अधिक चंदा
चुनाव आयोग की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बीजेपी को प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से 723.6 करोड़ और कांग्रेस को 156.4 करोड़ रुपए मिले हैं। इसका मतलब यह है कि बीजेपी का एक-तिहाई और कांग्रेस का आधे से ज्यादा चंदा प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से ही आया है। पिछले साल इस ट्रस्ट से सबसे ज्यादा चंदा देने वाली कंपनियों में सीरम इंस्टीट्यूट, मित्तल ग्रुप और भारती एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियां शामिल थीं।
READ MORE: Vastu Tips : पूजा करने के बाद इस दिशा में रखें दीपक की लौ, आर्थिक तंगी होगी दूर !
चंदा कैसे मिलता है?
Richest Party सुप्रीम कोर्ट ने 2024 में इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को रद्द कर दिया था, जिसके बाद राजनीतिक पार्टियों को चंदा देने के लिए अब डायरेक्ट ट्रांसफर या इलेक्टोरल ट्रस्ट रूट का इस्तेमाल किया जाता है। 2023-24 में बीजेपी को पिछले साल के मुकाबले 212% ज्यादा चंदा मिला है। यह पहली बार नहीं है, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी बीजेपी को 742 करोड़ और कांग्रेस को 146.8 करोड़ का चंदा मिला था।
READ MORE: Airtel Recharge : Airtel के लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स: एक बार रिचार्ज करें, और पूरे साल की चिंता दूर करें
अन्य पार्टियों को मिलने वाला चंदा
Richest Party 2023-24 में क्षेत्रीय पार्टियों को भी अच्छा खासा चंदा मिला है। बीआरएस को 495.5 करोड़, डीएमके को 60 करोड़, वाईएसआर कांग्रेस को 121.5 करोड़ और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को 11.5 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) को 11.1 करोड़ रुपए का चंदा मिला है, जो पिछले साल के 37.1 करोड़ से घटकर काफी कम हो गया है। इसी दौरान बहुजन समाज पार्टी (BSP) को मात्र 20,000 रुपए का चंदा प्राप्त हुआ है।