IPL 2025 : 43 की उम्र में भी दबरदस्त फिट है महेंद्र सिंह धोनी, नेट्स में जमकर लगाए छक्के, एक्सपर्ट्स ने बताया फिटनेस का राज

नई दिल्ली। IPL 2025 : 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए यह सीजन खास हो सकता हैं। दरअसल यह सीजन महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता हैं।
साल 2019 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 43 साल के महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से मैदान पर उतरेंगे। धोनी 43 के उम्र में भी पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं। धोनी ट्रेनिंग में जमकर पसीना बहा रहे हैं। धोनी की फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण प्रशंसकों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। हाल ही में उनके कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह अभ्यास के दौरान लंबे-लंबे छक्के लगाते नजर आ रहे हैं।
Read More : MS Dhoni New Look : IPL 2025 की उलटी गिनती शुरू, महेंद्र सिंह धोनी का ‘एनिमल’ अवतार मचा रहा धूम…देखें Video
सवाल उठता है कि इस उम्र में भी धोनी युवा खिलाड़ियों को कैसे टक्कर दे रहे हैं? इस रहस्य पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और आकाश चोपड़ा ने अपनी राय रखी है। हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा, “धोनी की फिटनेस जबरदस्त है। हाल ही में मैं एक शादी में उनसे मिला था और वह बहुत फिट दिख रहे थे। जब मैंने उनसे पूछा कि क्या यह मुश्किल नहीं है, तो उन्होंने जवाब दिया – ‘यह कठिन है, लेकिन यही एक चीज है जो मुझे करना पसंद है। मैं इसका आनंद लेता हूं।’ यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।”
हरभजन ने आगे बताया कि धोनी सीजन की शुरुआत से पहले 2-3 महीने तक जमकर अभ्यास करते हैं। वह सबसे पहले नेट्स पर पहुंचते हैं और सबसे आखिर में वहां से निकलते हैं। रोजाना घंटों बल्लेबाजी करते हैं, जिससे उनकी टाइमिंग और लय बनी रहती है। यही निरंतरता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।
Read More : Virat Kohli IPL 2025 : आईपीएल से पहले RCB के फैंस को मिली मायूसी, प्रैक्टिस मैच में क्लीन बोल्ड हुए विराट कोहली, देखें Video…
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी धोनी के खेल को लेकर अपनी राय दी। उन्होंने कहा, “धोनी खुद के प्रति बेहद ईमानदार हैं। हम सब कहते रहते हैं कि अगर वह इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो ऊपर क्यों नहीं आते? लेकिन धोनी जानते हैं कि वह 40 गेंदों तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते। वह अपने खेल को लेकर बहुत स्पष्ट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।”