BusinessNational

Stock Market : शेयर बाजार हुआ धड़ाम, खुलते ही 113.54 अंक गिरा सेंसेक्स, इन सेक्टर में आई तेजी

Stock Market : शेयर बाजार हुआ धड़ाम, खुलते ही 113.54 अंक गिरा सेंसेक्स, इन सेक्टर में आई तेजी

मुंबई। Stock Market : भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी आज, बुधवार को सकारात्मक शुरुआत की। हालांकि सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी तेजी देखने को नहीं मिली। सुबह 9:27 बजे सेंसेक्स 15 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 78,609 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 37 अंकों की तेजी के साथ 23,777 के स्तर पर पहुंच गया। मार्केट खुलने के बाद बड़ी गिरावट देखी गई। हालांकि, 10:15 बजे सेंसेक्स 113.54 की गिरावट के साथ 78,496.92 पर कारोबार कर रहा था।

Read More : Stock Market : हरा-भरा हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में लगाई बड़ी छलांग, निफ्टी भी उछला

मिडकैप और स्मॉलकैप में जोरदार उछाल
लार्जकैप शेयरों की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी तेजी देखी गई।
– निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 530 अंकों (0.99%) की बढ़त के साथ 54,344 पर पहुंच गया।
– निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 235 अंकों (1.40%) की तेजी के साथ 17,034 पर कारोबार कर रहा था।

Stock Market : तेजी वाले सेक्टर:
– आईटी
– पीएसयू बैंक
– फाइनेंशियल सर्विसेज
– फार्मा
– मेटल
– रियल्टी
– एनर्जी

Stock Market : गिरावट वाले सेक्टर:
– ऑटो
– एफएमसीजी

ब्रोकरेज फर्म चॉइस ब्रोकिंग के अनुसार, निफ्टी के लिए 23,600, 23,500 और 23,400 मजबूत सपोर्ट लेवल हैं। वहीं, 23,800 पर रुकावट देखी जा सकती है। यदि निफ्टी इस स्तर को पार करता है, तो 23,900 और 24,000 के नए लक्ष्य संभव हैं।

Read More : Stock Market : हरा-भरा हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में लगाई बड़ी छलांग, निफ्टी भी उछला

Stock Market : वैश्विक बाजारों का मिला-जुला असर
एशियाई बाजार:
– टोक्यो, शंघाई और हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
– बैंकॉक के बाजार सपाट थे।
– सियोल का बाजार तेजी में था।

अमेरिकी बाजार:
– अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुए।
– टेक्नोलॉजी कंपनियों का इंडेक्स नैस्डैक 1% से ज्यादा उछला।

Stock Market : कच्चे तेल में हल्का दबाव
कच्चे तेल की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया।
– ब्रेंट क्रूड 0.50% गिरकर 75.82 डॉलर प्रति बैरल पर था।
– डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.34% चढ़कर 72.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button