ChhattisgarhCrime

Raipur Breaking : डबल मर्डर से दहला इलाका, देर रात तीन बदमाशों ने 2 युवकों पर चाकू से किया हमला, दोनों ने तोड़ा दम

 

रायपुर। Raipur Breaking : राजधानी रायपुर में एक बार डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभांठा इलाके की है। जहां देर रात तीन आरोपियों दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात 3 बजे एक युवक ने दम तोड़ दिया, तो वहीं दूसरे युवक की सुबह 7 बजे मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अज्ञात आरोपी फरार हो गए।घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

Read More : RAIPUR BREAKING: पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण का शेड्यूल हुआ जारी, 30 दिसंबर तक पूरा होगा आरक्षण, पढ़िए खबर

Raipur Breaking : बताया जा रहा है कि, देर रात अज्ञात आरोपियों और युवकों के बीच कुछ बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद अज्ञात आरोपियों ने दोनों युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आनन फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों युवक की मौत हो गई। मृतक युवकों को नाम कृष्णा यादव और सचिन बडोले है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Big Breaking
Big Breaking

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button