ChhattisgarhPolitical
Municipal Elections : नगरीय निकाय चुनाव में व्यय सीमा की अधिसूचना राजपत्र में हुई प्रकाशित, जानिए कितना खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी ?

रायपुर। Municipal Elections : नगरीय निकाय चुनावों को लेकर व्यय सीमा की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में जारी की गई है। जहां 3 लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाले निगम में व्यय अधिकतम सीमा 8 लाख रुपए निर्धारित किया गया है। तो वहीं 3 लाख से कम जनसंख्या वालों के लिए निगम में व्यय सीमा 5 लाख रुपए तय किया है।
Read More : Municipal Elections : निकाय चुनाव को लेकर 15 दिसंबर तक नई नीति, रायपुर के वार्डों की आरक्षण स्थिति यथावत संभावित
वहीं नगर पालिका परिषद के लिए 2 लाख रुपए तय किया गया है , इसके साथ ही नगर पंचायत के लिए 75 हजार रुपए अधिकतम खर्च किया जा सकेगा।