National
Big Breaking : पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में हुई भगदड़, मची अफरा-तफरी, कई महिलाएं और बुजुर्ग दबे

मेरठ। Big Breaking : यूपी के मेरठ में बड़ा हादसा हुआ है। जहां पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि, महिलाएं और बुजुर्ग कथा सुनने के लिए आए थे। इसी बीच, बाउंसर्स ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद भीड़ में धक्का-मुक्की होने लगी। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे।
Read More : Big Breaking : सर्चिंग के दौरान IED हुआ ब्लास्ट, दो जवान घायल
Big Breaking : मिली जानकारी के अनुसार कथा का आयोजन मेरठ के शताब्दीनगर में हो रहा है। इस कथा का आयोजन शताब्दीनगर में श्री केदारेश्वर सेवा समिति की ओर से किया जा रहा है। 15 दिसंबर से ही कथा हो रही है।