MS Dhoni Captain CSK : MS धोनी फिर बने CSK के कप्तान, आखिर क्यों दोबारा थाला को सौंपी गई कमान? जानिए…
MS Dhoni Captain CSK : MS Dhoni again became the captain of CSK, why was the command handed over to Thala again? Know...

नई दिल्ली | MS Dhoni Captain CSK : आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को कोहनी में फ्रैक्चर हो गया है, जिससे वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इस गंभीर स्थिति के चलते, टीम की कमान एक बार फिर एमएस धोनी को सौंपी गई है। चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरुवार (10 अप्रैल) को इसकी आधिकारिक पुष्टि की, और यह घोषणा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले घरेलू मुकाबले से ठीक पहले की गई।
MS Dhoni Captain CSK रुतुराज गायकवाड़ को यह चोट 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में लगी थी। वह तुषार देशपांडे की एक गेंद पर चोटिल हुए थे। इसके बावजूद, गायकवाड़ ने दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ दो मैच खेले, लेकिन बाद में स्कैन में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।
READ MORE : BREAKING NEWS : दिल दहला देने वाली घटना! मां अपने बच्चों संग तालाब में डूबी, 3 शव बरामद…एक की तलाश जारी
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में अब तक 5 में से 4 मैच गंवाए हैं और वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर हैं। ऐसे में गायकवाड़ का बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वह पिछले चार सीज़न में से तीन बार CSK के टॉप स्कोरर रहे हैं।
MS Dhoni Captain CSK अब टीम की जिम्मेदारी एक बार फिर 43 वर्षीय एमएस धोनी के कंधों पर आ गई है। धोनी लंबे समय तक CSK के कप्तान रहे हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने कई महत्वपूर्ण सफलताएँ हासिल की हैं।
🚨 OFFICIAL STATEMENT 🚨
Ruturaj Gaikwad ruled out of the season due to a hairline fracture of the elbow.
MS DHONI TO LEAD. 🦁
GET WELL SOON, RUTU ! ✨ 💛#WhistlePodu #Yellove🦁💛 pic.twitter.com/U0NsVhKlny
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 10, 2025
READ MORE : CG BREAKING : विधायक के पर्सनल असिस्टेंट के घर में घुसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी…देखें Video
2022 में धोनी ने कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंपी थी, लेकिन बीच सीज़न में फिर से कमान उन्हें संभालनी पड़ी। 2024 के सीज़न की शुरुआत में उन्होंने फिर से कप्तानी छोड़ दी थी, लेकिन अब मजबूरी में उन्हें एक बार फिर कमान संभालनी पड़ी है।
धोनी का शानदार रिकॉर्ड
MS Dhoni Captain CSK एमएस धोनी ने अब तक CSK के लिए 268 में से 235 मैचों में कप्तानी की है। उनकी अगुआई में टीम ने 5 बार आईपीएल खिताब (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) और 2 बार चैंपियंस लीग टी20 का खिताब जीता है।
READ MORE : RCB vs DC : दिल्ली ने टॉस जीतकर किया बॉलिंग का फैसला, देखें आरसीबी की प्लेइंग इलेवन
धोनी के नेतृत्व में CSK केवल दो बार ही 2020 और 2022 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है। इसके अलावा, धोनी की कप्तानी में टीम ने 10 बार फाइनल में जगह बनाई, जिनमें से 2010 से 2013 तक लगातार चार साल फाइनल में पहुंची थी।