ग्लैमर गर्ल से साध्वी तक! विवादों की छांव में चमका आध्यात्म का प्रकाश, ड्रग माफिया से लेकर अंडरवर्ल्ड तक जुड़ाव के लिए चर्चा में रही Mamta Kulkarni
ग्लैमर गर्ल से साध्वी तक! विवादों की छांव में चमका आध्यात्म का प्रकाश, ड्रग माफिया से लेकर अंडरवर्ल्ड तक जुड़ाव के लिए चर्चा में रही Mamta Kulkarni

मुंबई। 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का नाम बॉलीवुड की दुनिया में एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर लिया जाता है, जिसने अपने अभिनय, खूबसूरती और बोल्ड अंदाज से फैंस के दिलों पर राज किया। हालांकि, उनकी जिंदगी सिर्फ उनकी फिल्मों और खूबसूरती तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनके नाम के साथ कई विवाद भी जुड़े। हाल ही में, ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में संन्यास लेकर किन्नर अखाड़े को ज्वाइन कर लिया है। इस कदम ने एक बार फिर उन्हें चर्चा का केंद्र बना दिया है।
ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का फिल्मी सफर
ममता कुलकर्णी ने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की और कई हिट फिल्मों में काम किया। उनकी शानदार अदाकारी और दिलकश अदाओं ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई। ‘करण अर्जुन’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’, ‘आशिक आवारा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की सूची में शामिल कर दिया। लेकिन, उनका करियर जितना शानदार था, उनकी निजी जिंदगी उतनी ही विवादों में घिरी रही।
Read More : Actress Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी 25 साल बाद लौटीं भारत, एयरपोर्ट पर उतरते नहीं रोक पाई आंसू , अब दिखने लगी हैं ऐसी
विवादों से जुड़ी ममता की कहानी
मैगजीन फोटोशूट का विवाद
1993 में ममता ने एक प्रसिद्ध मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया। यह फोटोशूट उस दौर में काफी बोल्ड माना गया और इससे काफी हंगामा हुआ। इस विवाद के कारण उन्हें 15 हजार रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ा।
अंडरवर्ल्ड से जुड़ाव का आरोप
ममता (Mamta Kulkarni) का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से जोड़ा गया। कहा जाता है कि फिल्म ‘चाइना गेट’ से उन्हें हटाए जाने के बाद, छोटा राजन के दखल से उन्हें दोबारा काम मिला। हालांकि, इस पर ममता ने कभी सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा।
Read More : Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में जानें की बना रहे योजना! तो सस्ते बजट में ऐसे कर सकते यात्रा, कहां रहेगी ठहरने की व्यवस्ता? जानें…
ड्रग रैकेट का मामला
2016 में ममता और उनके कथित साथी विक्की गोस्वामी का नाम एक बड़े ड्रग रैकेट में आया। केन्या एयरपोर्ट पर दोनों को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला 2,000 करोड़ रुपये के ड्रग तस्करी से जुड़ा था। हालांकि, ममता को इस मामले में बाद में रिहा कर दिया गया।
विक्की गोस्वामी से रिश्ते की चर्चा
ममता (Mamta Kulkarni) का नाम ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से जुड़ा। कहा गया कि उन्होंने विक्की से शादी कर ली थी। लेकिन, ममता ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे अफवाह बताया।
संन्यास का फैसला
2023 में ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में संन्यास लेने का फैसला किया। उन्होंने (Mamta Kulkarni) किन्नर अखाड़े में शामिल होकर साध्वी जीवन अपनाया। उनके इस निर्णय ने सभी को चौंका दिया। अब वह अपनी नई पहचान के साथ आध्यात्मिक मार्ग पर चल पड़ी हैं।