Maharashtra Politics : महाराष्ट्र सरकार में हुआ मंत्रालयों का बंटवारा, CM फडणवीस के पास गृह, जानें अजित पवार और एकनाथ शिंदे को क्या मिला?
Maharashtra Politics : महाराष्ट्र सरकार में हुआ मंत्रालयों का बंटवारा, CM फडणवीस के पास गृह, जानें अजित पवार और एकनाथ शिंदे को क्या मिला?

नई दिल्ली | Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने हाल ही में मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया है. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री की सिफारिश पर इन विभागों के आवंटन को मंजूरी दी, और यह लिस्ट शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद जारी की गई. Maharashtra Politics
Maharashtra Politics मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पास गृह, वित्त, सामान्य प्रशासन, ऊर्जा और अन्य महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं. वहीं, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग सौंपा गया है. अजीत पवार को कृषि, सहकारिता और जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
READ MORE: Breaking News : BJP MLA पर लगे सनसनीखेज आरोप! ऑफिस में महिला से गैंगरेप, कौड़ियों में ली करोड़ों की जमीन…16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Maharashtra Politics चंद्रकांत पाटिल को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, मराठी भाषा और संसदीय कार्य का विभाग सौंपा गया है. गिरीश महाजन को चिकित्सा शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. यह विभागीय वितरण राज्य के प्रशासन को बेहतर और सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से किया गया है.
READ MORE: Accident News : राजस्थान के बाद दूसरी बड़ी घटना! ट्रक से टक्कर के बाद आग का गोला बनी बस, जिंदा जलकर 38 लोगों की मौत…13 घायल
मंत्रियों और उनके विभाग
चंद्र शेखर बावनकुले: राजस्व विभाग
उदय सामंत: उद्योग विभाग
चंद्रकांत पाटिल: उच्च एवं तकनीकी शिक्षा
गणेश नाइक: वन विभाग
पंकजा मुंडे: पर्यावरण विभाग
हसन मुश्रिफ: मेडिकल एजुकेशन
गुलाबराव पाटिल: पानी आपूर्ति
राधा कृष्ण विखे पाटिल: जलसंपदा
दादा भुसे: स्कूल शिक्षा
अशोक विखे: आदिवासी विकास
प्रताप सरनाईक: परिवहन
धनंजय मुंडे: खाद्य आपूर्ति
अतुल सावे: ओबीसी विकास
संजय शिरसाट: सामाजिक न्याय
भरत गोगवाले: रोजगार
READ MORE: CG Accident : यात्रियों से भरा पिकअप पलटा, 4 लोगों की मौके पर ही मौत, कई घायल भी…बाजार से लौट रहे थे तभी हादसा हुआ
महायुति को मिला पूर्ण बहुमत-
Maharashtra Politics 15 दिसंबर को महायुति के 39 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें भाजपा के 19, शिवसेना शिंदे गुट के 11 और एनसीपी अजित पवार गुट के 9 मंत्री शामिल हैं. भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महायुति गठबंधन ने राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 236 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, कांग्रेस, शिवसेना उद्धव गुट और राकांपा शरद पवार गुट के महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के खाते में केवल 49 सीटें आईं.