NationalInternational

London News : 200 भारतीय यात्री तुर्की एयरपोर्ट पर 18 घंटे से फंसे, न पानी, न खाना

London News : 200 भारतीय यात्री तुर्की एयरपोर्ट पर 18 घंटे से फंसे, न पानी, न खाना

London News : लंदन : लंदन से मुंबई जा रही वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट में एक मुसाफिर की तबीयत बिगड़ने के कारण तुर्की के एक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। लेकिन ये इमरजेंसी लैंडिंग मुसाफिरों के लिए परेशानी का कारण बन गई। 200 से ज्यादा भारतीय यात्री पिछले 18 घंटों से एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं, जहां खाने-पीने का कोई ठीक इंतजाम नहीं है और आराम करने की कोई सुविधा नहीं है।

London News : एयरपोर्ट पर सुविधाओं का संकट

London News : सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी भी आ गई, और जिस एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई, वहां उड़ान भरने की सही सुविधाएं नहीं थीं। इसके चलते, फ्लाइट अभी तक मुंबई के लिए रवाना नहीं हो पाई है।

London News : यात्रियों की परेशानियां बढ़ी

London News : एक यात्री ने मीडिया से बातचीत में बताया, “हम 18 घंटे से यहां फंसे हुए हैं और किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा। जिस टर्मिनल पर हमें रोका गया है, वहां पानी और खाना तक सही से नहीं मिल रहा। खासकर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग यात्री सबसे ज्यादा परेशान हैं।”

London News : महाराष्ट्र सरकार का हस्तक्षेप

London News : इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में हस्तक्षेप किया है। एक यात्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनकी मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही, भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्थिति को संभालने के लिए एक नोडल ऑफिसर भी तैनात किया है।

London News : तुर्की में भारतीय यात्री पहले भी फंसे थे

London News : यह पहली बार नहीं है जब भारतीय यात्री तुर्की के एयरपोर्ट पर फंसे हों। दिसंबर 2024 में भी 400 से ज्यादा भारतीय यात्री 18 घंटे तक इस्तांबुल एयरपोर्ट पर फंसे रहे थे। उस समय इंडिगो एयरलाइंस को माफी भी मांगनी पड़ी थी। अब वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट के मामले में भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि इतनी देर क्यों हो रही है।

 

READ MORE: UP NEWS : धन वर्षा के नाम पर 200 लड़कियों के साथ गंदा खेल, फिर अश्लील वीडियो, पढ़िए खबर

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button