Chhattisgarh

Kusum Plant Accident Update : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया घटनास्थल का जायजा, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Kusum Plant Accident Update : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया घटनास्थल का जायजा, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मुंगेली। Kusum Plant Accident Update : जिले के सरगांव स्थित कुसुम स्टील फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने देर रात घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बचाव कार्यों की निगरानी की और पीड़ितों को सरकार तथा संयंत्र प्रबंधन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

जिला प्रशासन और आसपास के जिलों की टीम ने 36 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद साइलो को उठाया। पहले मिली जानकारी के अनुसार, साइलो गिरने से 30 से अधिक मजदूरों के दबे होने की खबर थी।

Read More : Kusum Plant Accident Update : रेस्क्यू ऑपरेशन 21 घंटे से लगातार जारी, भारी संख्या में बचाव दल मौजूद…

वहीं एफआईआर दर्ज कर कंपनी एक्ट के तहत घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए और इस दुर्घटना में प्रभावित लोगों को हर संभव मदद सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

बता दे कि मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम रामबोड़ के कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड स्टील प्लांट में गुरुवार दोपहर 1:30 से 2 बजे के बीच हादसे के बाद शुक्रवार की रात 11 बजे के आसपास करीब 34 घंटे बाद 200 टन के साइलो को हटाने में सफलता मिल गई। एक मजदूर की गुरुवार को ही मौत हो गई थी दो मजदूरों को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button