Big News : पाकिस्तान ने नापाक हरकत को दिया अंजाम! सीजफायर का किया उल्लंघन, भारतीय सेना ने एक जवान शहीद…

जम्मू। Big News : जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के केरी बाट्टल इलाके में शुक्रवार रात एक बार फिर पाकिस्तान ने नापाक हरकत करते हुए सीजफायर का उल्लंघन किया। सीमा पार से हुई इस गोलीबारी में भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की। यह घटना एक बार फिर इस बात की पुष्टि करती है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा और आतंकियों को भारतीय सीमा में दाखिल कराने की साजिशें लगातार रच रहा है।
Read More : Big News : कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! छुट्टियों पर लगी रोक, जानें वजह…
Big News : आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार देर रात भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की नीयत से पाकिस्तान रेंजरों ने फायरिंग शुरू की। जवाब में भारतीय सेना ने पूरी ताकत के साथ मोर्चा संभाला और दुश्मन की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षाबलों ने केरी भट्टल के जंगल क्षेत्र में एक नाले के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखा। आतंकवादी भारी हथियारों से लैस थे और स्पष्ट रूप से घुसपैठ की मंशा रखते थे, लेकिन सेना की सतर्कता और साहस के चलते यह कोशिश विफल रही।
Read More : Raipur News : स्वच्छता को लेकर नगर निगम की सख्ती, गंदगी फैलाने वालों पर की कार्रवाई, जूस सेंटर संचालक पर ठोका 4000 का जुर्माना…
Big News : वीरगति को प्राप्त हुए सेना के अधिकारी
मुठभेड़ के दौरान सेना का एक JCO गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उन्होंने वीरगति प्राप्त की। सेना ने बताया कि पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान लगातार जारी है ताकि कोई भी आतंकी छिपकर भाग न सके। अतिरिक्त सैन्य बल मौके पर भेजे गए हैं।