Kusmi News: कुसमी में युवा कांग्रेस ने किया एसडीएम कार्यालय का घेराव, प्रदेश उपाध्यक्ष ने कही ये बात
Kusmi News: कुसमी में युवा कांग्रेस ने किया एसडीएम कार्यालय का घेराव, प्रदेश उपाध्यक्ष ने कही ये बात

Kusmi News: कुसमी/बलरामपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर के मार्गदर्शन में सामरी विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बुनकर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के 1 साल पूरे होने पर वादा खिलाफी और प्रदेश में बढ़ते अपराधों के खिलाफ कुसमी में जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कोऑपरेटिव बैंक के पास शुरू हुआ, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया।
Kusmi News: कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के बाहर लगे बेरीकेट्स को तोड़कर कार्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भारी सुरक्षा बल ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।
Kusmi News: धरना प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर ने कहा, “छत्तीसगढ़ सरकार डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी किसानों के साथ छल कर रही है और प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं।”
Kusmi News: किसानों के मुद्दे पर देवधन भगत ने आरोप लगाया कि धान खरीदी केंद्रों में तौल में गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के नियम के मुताबिक किसानों से एक बोरी में 40 किलो 700 ग्राम धान लिया जाना चाहिए, लेकिन मंडी में 41 किलो 200 ग्राम धान लिया जा रहा है, जो किसानों के साथ धोखा है।
READ MORE: Chhattisgarh Police Bharti: छत्तीसगढ़ पुलिस में एसआई, प्लाटून कमांडर सहित 341 पदों पर भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया शुरू
Kusmi News: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा कि सरकार सुशासन दिवस मना रही है, जबकि इस एक साल में प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है। इस कार्यक्रम को युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी राहुल जायसवाल, प्रदेश सचिव नीरज तिवारी, महासचिव पूर्णिमा सिमरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र भगत, संतोष इंदिवार, विधानसभा उपाध्यक्ष महासचिव वेदांत भारती और पार्षद वाहिद अली ने संबोधित किया।
Kusmi News: धरना प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर, दीपक बुनकर, नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम, विनोद राम, फरीद खान, पार्षद ललित निकुंज, छत्रपति, पूर्व मंडी अध्यक्ष बालेश्वर राम, मिथिलेश गुप्ता, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राशिद आलम सहित कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।