ChhattisgarhCrime
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार का कहर, सफाई कर्मचारियों से भरे ऑटो को कार ने मारी जोरदार टक्कर, 8 महिलाएं घायल
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार का कहर, सफाई कर्मचारियों से भरे ऑटो को कार ने मारी जोरदार टक्कर, 8 महिलाएं घायल

CG ACCIDENT : दुर्ग : दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। काम पर जा रहे सफाई कर्मचारियों से भरे एक ऑटो को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया।
CG ACCIDENT : ऑटो में सवार आठ महिला सफाई कर्मचारी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
CG ACCIDENT : घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार बहुत अधिक थी और चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। फिलहाल कार चालक फरार बताया जा रहा है।