Vitamin D Deficiency : बॉडी में विटामिन D की कमी के 5 प्रमुख लक्षण, जानिए कैसे करें भरपाई
Vitamin D Deficiency : बॉडी में विटामिन D की कमी के 5 प्रमुख लक्षण, जानिए कैसे करें भरपाई

Vitamin D Deficiency : विटामिन डी सेहत के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों में मदद करता है। यह सूर्य की रोशनी (धूप) और आहार से प्राप्त होता है। विटामिन डी की कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, विशेष रूप से हड्डियों और मांसपेशियों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है।
Vitamin D Deficiency : हेल्दी और फिट बॉडी के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में विटामिन डी भी प्रमुख है। यह हड्डियों, मांसपेशियों और शरीर के अन्य कार्यों को सही तरीके से बनाए रखने में सहायक है। विटामिन डी कैल्शियम और फास्फोरस के अवशोषण को बढ़ाता है, जिससे हड्डियों और दांतों का निर्माण मजबूत होता है। इसके अलावा, यह मांसपेशियों की ग्रोथ, त्वचा की सेहत और शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है। कई शोधों से यह साबित हुआ है कि विटामिन डी का सेवन हाइपरटेंशन (हाई बीपी) के जोखिम को कम कर सकता है।
Vitamin D Deficiency : विटामिन डी की आवश्यकता उम्र के अनुसार
– नवजात शिशु (जन्म से 12 महीने): 10 एमसीजी (400 आईयू)
– बच्चे (1 से 13 वर्ष): 15 एमसीजी (600 आईयू)
– किशोर (14 से 18 वर्ष): 15 एमसीजी (600 आईयू)
– वयस्क (19 से 70 वर्ष): 15 एमसीजी (600 आईयू)
– बुजुर्ग (71 वर्ष से अधिक): 20 एमसीजी (800 आईयू)
Vitamin D Deficiency : विटामिन डी की कमी के लक्षण:
– बालों का झड़ना और पतले होना
– शरीर में ऊर्जा की कमी और जल्दी थक जाना
– मांसपेशियों में ऐंठन और हड्डियों में दर्द
– संक्रमण का जल्दी शिकार होना
– घाव का धीरे-धीरे भरना
– हड्डी और जोड़ों में दर्द
READ MORE: OMG ! पति के रिटायरमेंट पार्टी में पत्नी को अचानक आया हार्ट-अटैक, फिर… तुरंत हो गई मौत, पसरा मातम…
Vitamin D Deficiency : विटामिन डी की कमी से कैल्शियम और फास्फोरस का अवशोषण सही से नहीं हो पाता, जिससे हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी हो सकती है। इसके अलावा, दांतों की समस्याएं, जैसे दांतों का कमजोर होना और पेरियोडोंटाइटिस (मसूड़ों की सूजन) भी हो सकती हैं।
Vitamin D Deficiency : विटामिन डी की कमी को कैसे पूरा करें:
– आहार: विटामिन डी की कमी को खानपान के माध्यम से पूरा किया जा सकता है।
– सूर्य की रोशनी: प्राकृतिक रूप से विटामिन डी प्राप्त करने के लिए सूर्य के संपर्क में अधिक समय बिताएं।
Vitamin D Deficiency : सर्दियों में इम्यूनिटी को बढ़ावा: सर्दियों में विटामिन C युक्त फूड्स का सेवन इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकता है और सर्दियों की बीमारियों से बचाव करता है।इस प्रकार, विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, और इसकी कमी को प्राकृतिक तरीके से पूरी किया जा सकता है।
READ MORE:” Baby John Movie Review : पुष्पा 2 के आगे नहीं चला ‘बेबी जॉन’ का जादू, रिलीज होने के पहले दिन ही बुरा हाल