RR vs LSG: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बनाए कई रिकॉर्ड, सबसे कम उम्र में डेब्यू, पहली गेंद पर छक्का…
RR vs LSG: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बनाए कई रिकॉर्ड, सबसे कम उम्र में डेब्यू, पहली गेंद पर छक्का...

RR vs LSG: नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। लखनऊ ने इस मैच में आखिरी ओवर में 2 रन से जीत दर्ज की। हालांकि मुकाबले से ज्यादा चर्चा एक युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की रही, जिन्होंने महज 14 साल और 23 दिन की उम्र में आईपीएल में डेब्यू किया। वे आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
RR vs LSG: इससे पहले यह रिकॉर्ड प्रयास रे बर्मन के नाम था, जिन्होंने 16 साल 157 दिन की उम्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए डेब्यू किया था। अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान ने भी 2018 में 17 साल 11 दिन की उम्र में पंजाब की ओर से खेल की शुरुआत की थी।
RR vs LSG: वैभव ने अपने डेब्यू को यादगार बना दिया। उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया, जिससे वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए जिन्होंने आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का लगाया है।
RR vs LSG: आईपीएल की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले खिलाड़ी:
– रोब क्विनी (राजस्थान)
– केवोन कूपर (राजस्थान)
– आंद्रे रसेल (कोलकाता)
– कार्लोस ब्रैथवेट (दिल्ली)
– अनिकेत चौधरी (बेंगलुरु)
– सिद्धेश लाड (मुंबई)
– महेश तीक्ष्णा (चेन्नई)
– समीर रिज़वी (चेन्नई)
– वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान)
RR vs LSG: वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा में साइन किया है। वे पहले ही अंडर-19 क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने अंडर-19 टेस्ट में सिर्फ 58 गेंदों में शतक जड़ा था और अंडर-19 एशिया कप में 176 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में उनके नाम एक तिहरा शतक भी दर्ज है। हाल ही में उन्होंने नेट्स में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को फेस कर सबको प्रभावित किया था।
RR vs LSG: 19 अप्रैल को हुए इस मैच में आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 9 रन की जरूरत थी, लेकिन आवेश खान की शानदार गेंदबाजी के चलते लखनऊ ने 2 रन से मुकाबला जीत लिया।