IPL 2025 : हार्दिक पंड्या पर बैन, इस नियम के उल्लंघन पर मिली सजा…जानिए किसके हाथ में होगी मुंबई इंडियंस की कमान?
IPL 2025 : Hardik Pandya banned, punished for violating this rule... Know who will be in charge of Mumbai Indians?

नई दिल्ली | IPL 2025 : IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले से होगी। वहीं, मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। हालांकि, इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या नजर नहीं आएंगे, क्योंकि उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा हुआ है। IPL 2025
हार्दिक पंड्या ने पिछले सीजन (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी, लेकिन टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और वह अंतिम स्थान पर रही। इसी दौरान, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस तीसरी बार स्लो ओवर रेट की गलती कर बैठी। IPL नियमों के मुताबिक, तीन बार स्लो ओवर रेट का उल्लंघन करने पर कप्तान पर 30 लाख रुपये का जुर्माना और एक मैच का प्रतिबंध लगाया जाता है। IPL 2025
READ MORE : Sports News : इंग्लैंड का स्टार खिलाड़ी IPL से 2 साल के लिए बैन, BCCI के सख्त फैसले से क्रिकेट जगत में हड़कंप
चूंकि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी, इसलिए हार्दिक पंड्या पर यह बैन IPL 2024 में लागू नहीं हो सका। अब IPL 2025 के पहले मैच में उन्हें यह प्रतिबंध झेलना पड़ेगा, जिससे वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।
मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा?
हार्दिक पंड्या के बैन के कारण यह सवाल उठ रहा है कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी पहले मैच में कौन करेगा।
– जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं और उनके शुरुआती मैचों में खेलने पर संशय बना हुआ है।
– रोहित शर्मा का दोबारा कप्तानी संभालना संभव नहीं दिख रहा है।
– सूर्यकुमार यादव इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं, क्योंकि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 18 में से 14 मुकाबले जीते हैं।
READ MORE : BREAKING NEWS : ED की बड़ी कार्रवाई! बांग्लादेशी लड़कियों की तस्करी करने वाले मास्टरमाइंड की संपत्ति जब्त, आरोपी कई जगहों पर चला रहे थे वैश्यालय
हालांकि, मुंबई इंडियंस की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। IPL 2025