Sports

Sports News : इंग्लैंड का स्टार खिलाड़ी IPL से 2 साल के लिए बैन, BCCI के सख्त फैसले से क्रिकेट जगत में हड़कंप

Sports News : England's star player banned from IPL for 2 years, BCCI's strict decision creates panic in cricket world

नई दिल्ली | Sports News : इंग्लैंड के क्रिकेटर हैरी ब्रूक पर BCCI ने दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है, जिसके चलते वह अब IPL में 2027 तक नहीं खेल पाएंगे। यह फैसला तब आया जब कुछ दिन पहले ब्रूक ने निजी कारणों से IPL 2025 से अपना नाम वापस ले लिया था। वह नए नियमों के तहत बैन झेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। Sports News

ब्रूक के IPL 2025 से नाम वापस लेने के बाद, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने BCCI से संपर्क किया। इसके बाद, BCCI ने दिल्ली कैपिटल्स को इस बारे में जानकारी दी। दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2024 के मेगा ऑक्शन में ब्रूक को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। Sports News

BCCI के एक सूत्र ने बताया कि पिछले साल सभी खिलाड़ियों को नए नियमों की जानकारी दे दी गई थी। नए नियमों के तहत, कोई भी विदेशी खिलाड़ी जो ऑक्शन में खरीदा जाता है और सीजन शुरू होने से ठीक पहले टूर्नामेंट से हट जाता है, उसे IPL से दो साल का प्रतिबंध झेलना होगा।

READ MORE : BREAKING NEWS : ED की बड़ी कार्रवाई! बांग्लादेशी लड़कियों की तस्करी करने वाले मास्टरमाइंड की संपत्ति जब्त, आरोपी कई जगहों पर चला रहे थे वैश्यालय

रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL की 10 फ्रेंचाइजी ने यह नियम लागू करने की मांग की थी। अक्सर देखा गया था कि विशेष रूप से इंग्लैंड के खिलाड़ी टूर्नामेंट के शुरू होने से ठीक पहले अपना नाम वापस ले लेते थे, जिससे फ्रेंचाइजी को बड़ा नुकसान होता था। इसी को रोकने के लिए BCCI ने यह सख्त कदम उठाया है। Sports News

READ MORE :  CG Accident : होली के पहले भीषण सड़क हादसा! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, चालक ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button