
CRIME NEWS : बिहार : बिहार में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें करीब 20 करोड़ की अफीम की खेती को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई रोहतास जिले के बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित नौहट्टा थाना क्षेत्र के बेलौजा सोनडीला में एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में की गई। इस छापेमारी में पुलिस ने अफीम की खेती के साथ-साथ शराब की कई भट्ठियों को भी ध्वस्त किया।
CRIME NEWS : सूचना के आधार पर पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें एसपी, डीएसपी, 23 थानाध्यक्ष और करीब 500 पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। इस छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट करके नशे पर बड़ा प्रहार किया।
CRIME NEWS : कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहतास जिले के सुदूर सिंहपुर गांव में अफीम की खेती हो रही थी। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सीज करके ट्रैक्टर से फसल को नष्ट कर दिया। यह अफीम की खेती 10 एकड़ में की गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
CRIME NEWS : अगर फसल पूरी तरह तैयार होती, तो इसकी कीमत और भी अधिक हो सकती थी। अफीम की यह फसल खुले आसमान के नीचे लहलहा रही थी और उसकी मोटी गांठें दिखाई दे रही थीं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस खेती के जिम्मेदारों के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है।