CG NEWS : नगर पालिक निगम जगदलपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने ली शपथ, डिप्टी CM अरुण साव ने कही ये बात
CG NEWS : नगर पालिक निगम जगदलपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने ली शपथ, डिप्टी CM अरुण साव ने कही ये बात

CG NEWS : जगदलपुर/धीरज मेंहरा : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जगदलपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का वैदिक पाठ मंत्रोपचार एवं शंख ध्वनि के साथ शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण जगदलपुर में संपन्न हुआ। इस मौके पर कलेक्टर हरिस एस ने महापौर एवं पार्षदों को शपथ दिलाई।
CG NEWS : महापौर संजय पांडे ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोपचार के साथ शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर जगदलपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुविधापूर्ण शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार जगदलपुर शहर की तरक्की के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।
CG NEWS : इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बीते 15 महीने में प्रदेश के नगरीय निकायों में 7500 करोड़ रुपये से अधिक राशि से विकास कार्य किया गया है। वहीं जगदलपुर शहर के लिए 82 करोड़ रुपए से अधिक लागत से आधारभूत संरचना विकसित किया जा रहा है। आगामी दिनों में जगदलपुर के 50 वर्षों की जरूरत को ध्यान रखकर शहर के समग्र विकास की दिशा में हम सभी मिलकर पहल करेंगे।
CG NEWS : साथ ही नव निर्वाचित जगदलपु महापौर संजय पांडे ने कहा है कि नगर के जनता के साथ मिलकर सात्विक वातारण में शहर को स्वच्छ जगदलपुर, स्वस्थ जगदलपुर और एक विकसित जगदलपुर बनायेंगे जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें महापौर बनाया है उस पर वे खरे उतरेंगे।