Big News : जंगल में लगी भीषण आग, अब तक 18 की मौत, मचा कोहराम…

सियोल। Big News : अमेरिका के कैलिफोर्निया में जंगल की आग के बाद अब दक्षिण कोरिया में भीषण तबाही मचाने वाली आग ने चिंता बढ़ा दी है। देश के दक्षिणी क्षेत्र में लगी इस आग में अब तक कम से कम 18 लोगों की जान चली गई है, जिनमें चार अग्निशामक और सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं।
Big News : 200 से अधिक इमारतें जलकर खाक, हजारों लोग बेघर
बुधवार को अधिकारियों ने जानकारी दी कि आग के कारण 200 से अधिक इमारतें जलकर राख हो गई हैं। इसके अलावा, लगभग 27,000 से ज्यादा लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। इसे कोरिया के इतिहास की सबसे भीषण जंगल की आग बताया जा रहा है।
Read More : Big News : आक्रोशित भीड़ ने पुलिस टीम पर किया हमला, ASI समेत 2 की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप…
Big News : कार्यवाहक राष्ट्रपति का बयान
दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू ने कहा कि यह आग बीते शुक्रवार को लगी थी और इसकी भयावहता पहले से कहीं अधिक खतरनाक है। उन्होंने कहा, “नुकसान लगातार बढ़ रहा है। ऐसी भीषण आग पहले कभी नहीं देखी गई। हम इस सप्ताह पूरी क्षमता से आग को बुझाने की कोशिश करेंगे।”
Big News : दमकल कर्मियों और सैनिकों की कड़ी मेहनत
हान ने बताया कि तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। बुधवार को लगभग 4,650 दमकल कर्मी, सैनिक और अन्य कर्मचारी 130 हेलीकॉप्टरों की मदद से आग बुझाने के प्रयास में लगे रहे।
Read More : Big News : अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर किया हमला, 24 की मौत, ईरान को दी चेतावनी
Big News : गुरुवार को राहत की उम्मीद
अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि गुरुवार को मौसम में सुधार होने से आग बुझाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।