BREAKING NEWS : जादू-टोना के शक में 110 बुजुर्गों की हत्या, जांच और रोकथाम के किये जा रहे प्रयास

BREAKING NEWS : जादू-टोना के शक में केरिबियन द्वीप समूह के हैती में शुक्रवार और शनिवार को मिलाकर अब तक 110 लोगों की मौत हो गई है.ये हत्याएं अंधविश्वास और गिरोहों की बढ़ती गतिविधियों के कारण हुई है. सामाजिक अशांति और अफवाहों ने इस भयावह स्थिति को जन्म दिया है। सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठन स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। ये घटनाएं हैती के मौजूदा सुरक्षा और सामाजिक तंत्र की कमजोरी को उजागर करती है.
इन घटनाओं की शुरुआत तब हुई जब एक गिरोह के नेता ने बुजुर्ग लोगों पर आरोप लगाया कि वे जादू-टोने के जरिए उसके बच्चे की बीमारी का कारण बने। इस अंधविश्वास ने हिंसा को बढ़ावा दिया, और निर्दोष बुजुर्गों को निशाना बनाया गया।
Read More : Breaking News : लोहारीडीह कांड में 23 लोगों को 4 मामलों में मिली जमानत
BREAKING NEWS : सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठन इन घटनाओं की जांच और रोकथाम के प्रयास कर रहे हैं। यह घटनाएं हैती में व्याप्त अंधविश्वास और सुरक्षा की कमजोर स्थिति को उजागर करती हैं।