
नई दिल्ली। Gold Rates : भारतीय सर्राफा बाजार में आज (27 फरवरी 2025) सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत 85 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बनी हुई है, जबकि चांदी का भाव 95 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के पार चल रहा है।
Read More : Gold Rates : सोना हुआ महंगा, चांदी हुई सस्ती, जानें 10 ग्राम गोल्ड की कीमत…
Gold Rates : आज के सोने-चांदी के भाव
राष्ट्रीय स्तर पर 24 कैरेट (999 शुद्धता) सोने की कीमत 85,738 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, चांदी (999 शुद्धता) का भाव 95,725 रुपये प्रति किलो है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार शाम 24 कैरेट सोना 86,647 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह घटकर 85,738 रुपये हो गया है। इसी तरह, चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है।
Gold Rates : शुद्धता के आधार पर सोने के अलग-अलग दाम:
- 999 शुद्धता (24 कैरेट): 85,738 प्रति 10 ग्राम
- 995 शुद्धता: ₹85,395 प्रति 10 ग्राम
- 916 शुद्धता (22 कैरेट): 78,536 प्रति 10 ग्राम
- 750 शुद्धता (18 कैरेट): 64,304 प्रति 10 ग्राम
- 585 शुद्धता (14 कैरेट): 50,157 प्रति 10 ग्राम
Read More : Gold Rates Today : वेडिंग सीजन में ग्राहकों को बड़ा झटका, फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम, खरीददारी से पहले फटाफट चेक करें 10 ग्राम सोने का भाव…
Gold Rates : कैसे करें सोने-चांदी के रेट चेक?
अगर आप घर बैठे सोने और चांदी के दाम जानना चाहते हैं, तो सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर भी इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दें। कुछ ही पलों में आपको SMS के जरिए ताजा रेट की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा, आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर भी जाकर सोने-चांदी के दाम देख सकते हैं।