Chhattisgarh

CG News : रायगढ़ महापौर पद के लिए भाजपा में डॉ. यशवंत शिंदे की मजबूत दावेदारी, भाजपाध्यक्ष को सौंपा आवेदन

CG News : रायगढ़ महापौर पद के लिए भाजपा में डॉ. यशवंत शिंदे की मजबूत दावेदारी, भाजपाध्यक्ष को सौंपा आवेदन

गौरीशंकर गुप्ता, घरघोड़ा | CG News : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी नगरीय निकाय चुनाव के संदर्भ में मंगलवार दोपहर आयोजित बैठक से पहले, नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान ने जिला कार्यालय के अध्यक्ष कक्ष में सत्यनारायण की कथा का श्रवण किया और अपने परिवार के साथ ईश्वर से आशीर्वाद प्राप्त किया। CG News उन्होंने अपनी नई पारी की शुभ शुरुआत करते हुए पार्टी को सशक्त बनाने और जिले में शत-प्रतिशत विजय सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चुनावी तैयारियों में जुट जाने का संकल्प लिया। CG News

इसी क्रम में रायगढ़ नगर निगम महापौर पद के लिए जिले के प्रतिष्ठित वरिष्ठ सेवा निवृत्त डॉक्टर यशवंत कुमार शिंदे ने अपनी दावेदारी जिला अध्यक्ष अरूणधर दीवान के सामने प्रस्तुत की। डॉक्टर शिंदे, जो एक सर्जन और स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं, पिछले कुछ दिनों से महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी की चर्चा में थे, और अब उन्होंने अपने इरादे सार्वजनिक कर दिए हैं। उनकी दावेदारी ने कई अन्य संभावित उम्मीदवारों के लिए रास्ता साफ कर दिया है। CG News

READ MORE: Bhojpuri Actor Passes Away : भोजपुरी के स्टार एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, हार्ट अटैक से हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

डॉ. शिंदे की दावेदारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, क्योंकि उन्होंने किसी भी तरह का शक्ति प्रदर्शन किए बिना अपनी इच्छा जताई है। डॉक्टर शिंदे का व्यवहार बेहद मृदु है और वह वरिष्ठ डॉक्टरों में से एक माने जाते हैं। वे घरघोड़ा क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं, जिससे इस क्षेत्र में उनकी जबरदस्त लोकप्रियता बनी हुई है। वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष अरूणधर दीवान का गृह नगर घरघोड़ा भी भाजपा राजनीति का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है, जिससे डॉ. शिंदे को यहां एक बड़ा अवसर मिल सकता है।

READ MORE: GOLD PRICE HIKE : सोने-चांदी के दाम में आया उछाल, इतने रूपए हो गया महंगा, खरीददारी से पहले एक क्लिक में जानें लेटेस्ट रेट…

अपने चुनावी विजन और मुद्दों पर बात करते हुए, डॉ. शिंदे ने कहा कि रायगढ़ में ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तावित विकास का सपना नगर निगम के कारण साकार नहीं हो पा रहा है, और इस कारण समर्पित व्यक्तित्वों का नगर निगम में होना जरूरी है। उन्होंने अपनी दावेदारी को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से पूरी सहायता प्राप्त की है और अब यह पार्टी संगठन पर निर्भर करता है। CG News

READ MORE: Chhattisgarhi film : राजश्री म्यूजिक और महेंद्र फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति, छत्तीसगढ़ी फिल्म डोली लेके आजा का भव्य प्रर्दशन 17 जनवरी को, प्रदेश के 26 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

डॉ. शिंदे के द्वारा उठाए गए मुद्दे में केलो नदी की स्वच्छता, शहर की खराब ड्रेनेज व्यवस्था, डेंगू जैसी बीमारियों से निपटने के लिए कदम उठाना, सड़क हादसों के लिए ट्रॉमा सेंटर की आवश्यकता, और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की सुविधा उपलब्ध कराना शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करेंगे और उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि कार्यों का पालन निरंतर किया जाए।

READ MORE: Avinash Shirke : नगरी निकाय चुनाव 2025 : वार्ड 61 से पार्षद पद के लिए अविनाश शिर्के ने की अपनी दावेदारी

कौन हैं डॉ. शिंदे?

डॉ. यशवंत कुमार शिंदे का जन्म रायगढ़ शहर के बाजीराव महरा पारा में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ललित स्कूल और नटवर स्कूल से प्राप्त की, और 1976 में जबलपुर से चिकित्सा की डिग्री हासिल की। अपने करियर के प्रारंभ में, उन्होंने बालाघाट के दुर्गम क्षेत्रों में सेवा दी और 1994 में घरघोड़ा में 10 वर्षों तक चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। जिला मुख्यालय पर आने के बाद वे 5 वर्षों तक सिविल सर्जन और 3 वर्षों तक मेडिकल कॉलेज में मेडिकल सुप्रिटेंडेंट रहे। उन्हें राज्य सरकार द्वारा जिला टीकाकरण अधिकारी के रूप में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। 2022 में रिटायर होने के बाद, वह सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और अपने क्लिनिक में सीमित संख्या में मरीजों का इलाज करते हैं। CG News

READ MORE: Saif Ali Khan Attacked : सैफ अली खान के गले, पीठ और हाथ पर आई चोट, पुलिस ने की बड़ी कर्रवाई, हिरासत में लिए गए तीन संदिग्ध…

डॉ. शिंदे की दावेदारी क्यों मजबूत है? 

वर्तमान में भाजपा रिटायर्ड सरकारी अधिकारियों और शिक्षित व्यक्तियों को प्रमुखता दे रही है, और 67 वर्षीय डॉ. शिंदे पार्टी के साथ बेहद करीब माने जाते हैं। उनका पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अच्छे संबंध हैं, हालांकि वे सरकारी सेवा में होने के कारण सीधे पार्टी से नहीं जुड़े थे, लेकिन उन्होंने हमेशा पार्टी के कार्यक्रमों का समर्थन किया। वे पुराने संघी भी हैं और टाउन हाल में आरएसएस की शाखा में नियमित रूप से भाग लिया करते थे। हाल ही में, उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। शहर में उनकी अच्छी पैठ है और लोग उन्हें जानते हैं। उनकी सरल और धार्मिक प्रकृति के कारण उनकी दावेदारी को पार्टी में बड़ी संभावना समझी जा रही है। CG News

READ MORE: ISRO ने रचा इतिहास, SpaDeX मिशन में की सैटेलाइट की सफल डॉकिंग, ऐसा कारनामा करने वाला चौथा देश बना भारत

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button