BusinessNational

Gold Rates : बढ़ती महंगाई के बीच मिली थोड़ी राहत, इतने रूपए सस्ता हो गया सोना, चेक करें लेटेस्ट रेट…

 नई दिल्ली। Gold Rates : अगर आप अप्रैल महीने में सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ताजा बाजार भाव जान लें। आज, 2 अप्रैल 2025 को सोना थोड़ा सस्ता हुआ है। ताजा अपडेट के अनुसार सोने के दाम में लगभग 200 रूपए प्रति 10 ग्राम गिरावट आई हैं।

Gold Rates : इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट 999 शुद्धता वाले सोने का भाव आज 90921 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जो कल शाम 91115 रूपए थी। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी 99092 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। जो कल शाम 99641 रूपए प्रति KG थी।

Read More : Gold Rates : नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन सोने की कीमतों में भारी उछाल, इतने रूपए हुआ महंगा, चेक करें लेटेस्ट रेट्स…

 

Gold Rates : वहीं 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत 90557 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोना के भाव 83284 रुपये पर पहुंच गया है। साथ ही 750 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 68191 पर आ गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज 53189 रुपये हो गया है।

Gold Rates : कैसे चेक करें सोने-चांदी के दाम?

अगर आप सोने-चांदी की ताजा कीमत जानना चाहते हैं, तो मिस्ड कॉल के जरिए रेट चेक कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड प्राइस जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें, इसके बाद आपको एसएमएस के जरिए ताजा दामों की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा, IBJA की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के अपडेटेड दाम देख सकते हैं।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button