CrimeNational

BREAKING NEWS : 1 करोड़ के इनामी की कहानी खत्म! मुठभेड़ में टॉप कमांडर प्रयाग मांझी सहित 8 नक्सली ढेर, जवानों ने जंगल में ऐसे मार गिराया

BREAKING NEWS : The story of the 1 crore bounty is over! 8 Naxalites including top commander Prayag Manjhi killed in an encounter, soldiers killed them like this in the forest

नई दिल्ली | BREAKING NEWS : झारखंड के बोकारो जिले में आज सुरक्षाबलों को नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है। बोकारो जिले के ललपनिया क्षेत्र स्थित लुगु पहाड़ियों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कुख्यात माओवादी नेता प्रयाग मांझी उर्फ विवेक दा सहित आठ नक्सलियों को मार गिराया। प्रयाग मांझी पर सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था, जो उसे झारखंड के सबसे बड़े इनामी नक्सलियों में शामिल करता था।

 BREAKING NEWS अधिकारियों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में प्रयाग मांझी भी शामिल है, जो भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य था। उसे विवेक दा, फुचना, नागो मांझी और करण दा जैसे नामों से भी जाना जाता था। पिछले कुछ महीनों से वह पारसनाथ और झुमरा पहाड़ियों में सक्रिय था और नक्सली गतिविधियों की कमान संभाल रहा था।

100 से अधिक मामलों में वांछित

 BREAKING NEWS पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, प्रयाग मांझी मूल रूप से धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड के दलबुधा गांव का निवासी था। झारखंड, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में उसके खिलाफ कुल 100 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से अकेले गिरिडीह, बोकारो, चाईबासा और धनबाद जिलों में 60 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

READ MORE : CG BREAKING : जंगल में शिकारी जाल! करंट की चपेट में आने से तेंदुए और वन भैंसा की दर्दनाक मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

अन्य बड़े इनामी नक्सली भी थे साथ

सुरक्षा बलों के अनुसार, प्रयाग मांझी के साथ मारे गए अन्य नक्सलियों में कई वांछित और इनामी माओवादी शामिल थे, जिनमें परवेज मांझी उर्फ अनुज दा, अरविंद यादव उर्फ नेताजी, और हार्डकोर नक्सली नारायण कोड़ा जैसे नाम हैं। इन नक्सलियों के पास एके-47, इंसास रायफल सहित अत्याधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है।

गृह मंत्री अमित शाह का बयान

 BREAKING NEWS मुठभेड़ की सफलता पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर सुरक्षाबलों की सराहना की और कहा, “नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हमारा अभियान लगातार जारी है। आज बोकारो के लुगु पहाड़ियों में मुठभेड़ के दौरान 8 नक्सली ढेर किए गए, जिनमें एक करोड़ का इनामी माओवादी प्रयाग मांझी भी शामिल था। यह नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता है।”

READ MORE :  Durg Crime : युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर होने वाले पति का कराया अपहरण, मारपीट कर मौत के घाट उतारते….उससे पहले ही युवक ने कर दिया…!

व्यक्तिगत जीवन और पत्नी की मौत

 BREAKING NEWS प्रयाग मांझी की पत्नी जया मांझी भी भाकपा माओवादी संगठन की सक्रिय सदस्य थी। वह संगठन की महिला इकाई में कार्यरत थी और उस पर भी 25 लाख रुपये का इनाम था। कैंसर से पीड़ित जया मांझी को 16 जुलाई, 2024 को धनबाद के एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया गया था। इलाज के दौरान 21 सितंबर, 2024 को रांची के रिम्स अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।

READ MORE :  Crime : हत्या की नीयत से सिर पर टंगिया से हमला करने वाला आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, हथियार भी बरामद

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button